फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद सुनैना रोशन की घर वापसी, कभी अपने ही परिवार पर लगाए थे ये गंभीर आरोप

Sat, 21 Sep 2019 10:55 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 21 Sep 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
After Break Up with Muslim boyfriend Ruhail Amin Hrithik sister Sunaina Roshan reunites with family
Hrithik Roshan sister Sunaina - फोटो : Social Media

कुछ वक्त पहले एक दम से ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन सुर्खियों में आ गई थीं, वजह थी उनका रिलेशनशिप। उस वक्त सुनैना ने अपने भाई सहित अपने परिवार पर कई आरोप लगाते हुए अपना घर छोड़ दिया था और होटल में रहने लगी थीं। लेकिन अब ऐसा सुनने को मिल रहा है कि ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद सुनैना वापस अपने घर आ गई हैं।

After Break Up with Muslim boyfriend Ruhail Amin Hrithik sister Sunaina Roshan reunites with family
sunaina roshan and rakesh roshan - फोटो : Social Media

दरअसल स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक सुनैना रोशन का उनके ब्वॉयफ्रेंड  रुहेल अमीन से ब्रेकअप हो गया है। जिसके बाद वो होटल छोड़कर वापस अपने परिवार के पास आ गई हैं और उन सभी के साथ रह रही हैं। वहीं स्पॉटब्वॉय की खबर में आगे जिक्र है कि जब रुहेल से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि ये आधारहीन और आधी अधूरी सच्चाई वाली बात है। 

After Break Up with Muslim boyfriend Ruhail Amin Hrithik sister Sunaina Roshan reunites with family
sunaina roshan - फोटो : social media

ऐसा कहा जा रहा है कि सुनैना ने पिता राकेश रोशन के बर्थडे भी साथ में ही मनाया था। वैसे सुनैना ने पहले अपने ही परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह अब तक नर्क में रह रही थीं और उसके परिवार ने उसकी जिंदगी को बर्दाश्त के बाहर बना दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Break Up with Muslim boyfriend Ruhail Amin Hrithik sister Sunaina Roshan reunites with family
Hrithik Roshan sister Sunaina - फोटो : instagram

बता दें कि कुछ वक्त पहले ही सुनैना ने अपने परिवार पर आरोप लगाया था कि उनका परिवार बॉयफ्रेंड रुहेल अमीन को स्वीकार नहीं कर रहा है क्योंकि वह एक मुस्लिम है। गौरतलब है कि उस वक्त सुनैना की मदद के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली आगे आई थीं।

विज्ञापन
After Break Up with Muslim boyfriend Ruhail Amin Hrithik sister Sunaina Roshan reunites with family
Hrithik Roshan sister Sunaina - फोटो : social media

कंगना की बहन रंगोली ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी थी कि ऋतिक रोशन की बहन सुनैना उनकी बहन कंगना को फोन करके मदद मांग रही हैं। वहीं जब ऋतिक से इस मामले में सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि ये हमारे परिवार का निजी मामला है। इस बारे में मैं कुछ भी नहीं बोलना चाहता हूं। 

पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेत्री को फैन ने किया शादी के लिए प्रपोज, मजेदार जवाब होने लगा वायरल
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed