{"_id":"680dc776449214721800af74","slug":"after-chhaava-vicky-kaushal-to-play-former-indian-table-tennis-player-sharath-kamal-in-biopic-2025-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vicky Kaushal: इस बायोपिक में नजर आएंगे विक्की कौशल, निभाएंगे पूर्व भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी की भूमिका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vicky Kaushal: इस बायोपिक में नजर आएंगे विक्की कौशल, निभाएंगे पूर्व भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी की भूमिका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:31 AM IST
सार
Indian Table Tennis Player Biopic: निर्देशक लक्ष्मण उटेकर की फिल्म 'छावा' में अपनी दमदार भूमिका से सभी का दिल जीत चुके विक्की कौशल अब जल्द ही एक बायोपिक में नजर आ सकते हैं। यह बायोपिक मशहूर टेबल टेनिस खिलाड़ी पर बनेगी। जानिए कौन हैं वह खिलाड़ी...
विज्ञापन
1 of 5
टेबल टेनिस खिलाड़ी की भूमिका में नजर आएंगे विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में सभी का दिल जीत चुके विक्की कौशल अब जल्द ही एक अनोखे किरदार में नजर आएंगे, जो लोगों के बीच पहले से ही मशहूर है। दरअसल, विक्की टेबल टेनिस खिलाड़ी की बीयोपिक में नजर आने वाले हैं। जानिए कौन हैं वह खिलाड़ी, जिनके जीवन से जुड़े हर एक छोटे बड़े पहलुओं को विक्की बड़े पर्दे पर दिखाएंगे।
2 of 5
जानिए कौन हैं वह खिलाड़ी
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
ओटीटी प्ले की एक खबर के मुताबिक, "छावा" में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाकर खूब वाहवाही बटोर चुके विक्की कौशल मे इस फिल्म के अलावा "सरदार उधम" और "सैम बहादुर" जैसी फिल्मों में भी वास्तविक किरदार निभाए हैं। अब, मशहूर टेबल टेनिस खिलाड़ी और ओलंपियन शरत कमल ने अपनी बायोपिक में विक्की कौशल को देखने की इच्छा जताई है।
फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत में शरत कमल ने कहा कि वह अपनी बायोपिक के लिए विक्की कौशल को देखना पसंद करेंगे। हालांकि, उन्होंने बताया कि वह पहले अपनी जिंदगी पर एक किताब लिखना चाहते हैं। इसके बाद ही वह फिल्म बनाने के बारे में सोचेंगे। शरत ने यह भी कहा कि वह नहीं जानते कि उनका खेल इतना लोकप्रिय है या नहीं कि उस पर फिल्म बने। उन्होंने यह शर्त भी रखी कि बायोपिक के अभिनेता को लंबा होना चाहिए, और इसीलिए विक्की कौशल उनके लिए सही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पूर्व भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं शरत कमल
- फोटो : इंस्टाग्राम@sharathkamal
शरत कमल पूर्व भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 22 साल के करियर के बाद हाल ही में संन्यास लिया। वह पांच बार ओलंपियन रहे, 10 बार राष्ट्रीय चैंपियन बने, और पद्म श्री और खेल रत्न पुरस्कार जीत चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में सात स्वर्ण पदक भी हासिल किए। 2024 पेरिस ओलंपिक में उन्होंने भारत के ध्वजवाहक के रूप में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
5 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्की कौशल की अगली फिल्म "लव एंड वॉर" है, जिसे संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जो 2026 में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।