{"_id":"5a41cc9b4f1c1b5c248b4a20","slug":"after-delhi-now-its-time-to-attend-mumbai-reception-of-virat-anushka","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के बाद अनुष्का-विराट का मुंबई रिसेप्शन आज, ये मेहमान बढ़ाएंगे पार्टी की शान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिल्ली के बाद अनुष्का-विराट का मुंबई रिसेप्शन आज, ये मेहमान बढ़ाएंगे पार्टी की शान
Tue, 26 Dec 2017 11:14 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के लिए आज का दिन बेहद खास है। मुंबई में आज इस लव बर्ड की शादी का दूसरा रिसेप्शन है। इसके पहले 21 दिसंबर को दिल्ली के होटल ताज में कई बड़े मेहमान पहुंचे थे। देश के मुखिया पीएम मोदी इनमें बड़ा नाम थे। ऐसे में अब कयास लगाया जाना लाजिमी है कि आज शाम होने वाले जलसे में कौन-कौन सी सेलिब्रिटी पहुंचने वाली है।
2 of 6
VIRAT ANUSHKA
इस रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां पहुंचेंगी तो बंदोबस्त भी लल्लनटॉप ही होगा। रिसेप्शन के वेन्यू के तौर पर होटल हाईराइज सेंट रेजिस को चुना गया है। मुंबई के लोअर परेल इलाके में स्थित इस इंटरनेशनल होटल का 9th फ्लोर इस ऐतिहासिक रिसेप्शन का साक्षी होगा। पार्टी का रॉयल इंतजाम 'एस्टर बालरूम' में किया गया है।
3 of 6
40 मंजिला इमारत वाला होटल सेंट रेजिस दुनिया के लक्जरी होटल्स में से एक है। भारत में ये सिर्फ मुंबई में ही है। ये तो बात हुई रिसेप्शन के वेन्यू की। अगर मेहमानों की बात की जाए तो दिल्ली पर मुंबई रिसेप्शन भारी पड़ सकता है। मायानगरी में रहने वाले सभी फिल्म स्टार्स और अनुष्का शर्मा के करीबी दोस्त और उनकी फिल्मी के हीरो रिसेप्शन का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पूरी भारतीय क्रिकेट टीम विराट भाई और अनुष्का भाभी के साथ धमाल मचाते नजर आएंगे। टीम इंडिया के सभी धुरंधर दिल्ली रिसेप्शन में शामिल न हो पाने का मलाल यहां भुलाना चाहेंगे। बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ चल रही सीरिज के चलते टीम दिल्ली की पार्टी में शरीक नहीं हो पाई थी। मगर टी20 सीरिज में टीम का हिस्सा न रहे शिखर धवन ने जमकर पार्टी में रंग जमाया था।
विज्ञापन
5 of 6
अगर बॉलीवुड की बात की जाए तो अनुष्का बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम कर चुकी हैं। ऐसे में सभी की निगाहें इस ओर होगी कि क्या शाहरुख खान (रब ने बना दी जोड़ी), सलमान खान (सुल्तान) और आमिर खान (पीके) पार्टी में आएंगे। सूत्रों की माने तो इसकी उम्मीद कम ही नजर आ रही है। तीनों सितारें विदेश में अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।