सब्सक्राइब करें

दीया मिर्जा के बाद एक और एक्ट्रेस डायरेक्टर पति से हुईं अलग, 2 साल बाद खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 02 Aug 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
after Dia Mirza Judgementall Hai Kya actor revealed she ended her relation with Prakash Kovelamudi
Dia Mirza , Kanika Dhillon - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा 5 साल बाद पति साहिल सांगा से अलग हो गई हैं। उन्होंने ये बात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताई है। दीया की इस पोस्ट की काफी चर्चा हो रही है। वहीं दीया मिर्जा के बाद अब बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस ने पति से अलग होने का खुलासा किया है। 
Trending Videos
after Dia Mirza Judgementall Hai Kya actor revealed she ended her relation with Prakash Kovelamudi
Kanika Dhillion - फोटो : social media
इस एक्ट्रेस का नाम कनिका ढिल्लन है। कनिका ढिल्लन कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' की स्क्रिप्ट राइटर हैं। उन्होंने इस फिल्म में एक्टिंग भी की है। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार कनिका ढिल्लन ने फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के डायरेक्टर प्रकाश कोवेलामुदी से शादी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
after Dia Mirza Judgementall Hai Kya actor revealed she ended her relation with Prakash Kovelamudi
Kanika Dhillion - फोटो : social media
रिपोर्ट के मुताबिक प्रकाश कोवेलामुडी और कनिका ने खुद अपने अलग होने की बात को कबूला है। दोनों ने अपने बयान में कहा, 'हां, हम अलग हो गए हैं, लेकिन ये अभी नहीं हुआ है। ये फैसला 2 साल पहले ले लिया गया था। उसके बाद हम दोनों ने फिल्म 'जजमेंटल है क्या' बनानी शुरू की थी।' 
after Dia Mirza Judgementall Hai Kya actor revealed she ended her relation with Prakash Kovelamudi
Kanika Dhillon - फोटो : social media
प्रकाश कोवेलामुडी ने अलग होने की वजह पर ज्यादा खुलासा न करते हुए बस इतना कहा- 'शादी के बाद हम लोग हैदराबाद शिफ्ट हो गए, लेकिन कनिका कुछ समय बात ही मुंबई चली गईं, करीब 2 साल वह वापस आईं।' गौरतलब है कि प्रकाश कोवेलामुडी और कनिका ढिल्लन ने साल 2014 में शादी की थी
विज्ञापन
after Dia Mirza Judgementall Hai Kya actor revealed she ended her relation with Prakash Kovelamudi
Kanika Dhillon, Kangana Ranaut - फोटो : social media
वहीं साथ काम करने को लेकर कनिका ढिल्लन का कहना है कि, 'ये मायने नहीं रखता है कि कब क्या हुआ, हम आज भी अच्छे दोस्त हैं। हमने 'जजमेंटल है क्या' में साथ काम किया, एक साथ अच्छा समय गुजारा। आगे भी ऐसे ही अच्छे से काम करते रहेंगे।' आपको बता दें कि इन दिनों फिल्म 'जजमेंटल है क्या' हाल ही में रिलीज हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed