फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिशा पाटनी के बाद अब इस एक्ट्रेस की खुली किस्मत, सलमान के साथ मिला काम करने का मौका

Fri, 15 Mar 2019 03:09 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 15 Mar 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
After Disha Patani Nushrat Bharucha signed film along with Salman Khan production
Nushrat Bharucha Salman Khan - फोटो : file photo

सलमान खान (Salman Khan) ने बॉलीवुड में कई सारे चेहरों को काम दिलवाया है। इस लिस्ट में एक्टर से लेकर एक्ट्रेस भी शामिल हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि भाईजान अब सिनेमाजगत की इस नई हीरोइन पर मेहरबान है। खबरों की मानें तो सलमान खान ने अपने कैंप में इस एक्ट्रेस को एंट्री दिलाई है। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन की ऑन स्क्रीन गर्लफ्रेंड हैं। 

After Disha Patani Nushrat Bharucha signed film along with Salman Khan production
Nushrat Bharucha - फोटो : file photo

रिपोर्ट के मुताबिक 'सोनू के टीटू की स्वीटी' (Sonu Ke Titu Ki Sweety) फिल्म में काम कर चुकीं नुसरत भरूचा (Nushrat Bharucha) सलमान खान के बैनर तले बनने वाली फिल्म में नजर आएंगी। खबरों की मानें तो फिल्म की कास्टिंग अभी हो रही है। वहीं शूटिंग जल्दी शुरू हो सकती है। इस बीच 'मुंबई मुरर से एक सूत्र ने बताया कि राज सांडिल्य इस फिल्म के डायलॉग लिखेंगे। राज सांडिल्य वहीं है जो नुसरत और आयुष्मान की फिल्म ड्रीम गर्ल को डायरेक्ट कर रहे हैं।'

After Disha Patani Nushrat Bharucha signed film along with Salman Khan production
nushrat bharucha - फोटो : file photo

जानकारी के मुताबिक यह फिल्म लव स्टोरी होगी जिसमें वेडिंग ड्रामा दिखाया जाएगा। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग दिल्ली में जल्दी शुरू होने वाली है।  सलमान के साथ काम करने का मौका कई स्टार्स की हसरत रहती है। हाल ही में सलमान अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले दो स्टार्स को लांच करने जा रहे हैं। इस फिल्म में नूतन की पोती प्रनूतन और जहीर इकबाल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Disha Patani Nushrat Bharucha signed film along with Salman Khan production
notebook - फोटो : file photo

इस फिल्म का नाम 'नोटबुक' है। इससे पहले सलमान खान ने 'भारत' फिल्म में दिशा पाटनी को काम करने का मौका दिलाया है। इस बीच दिशा के हाथ एक और लग गई है। यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि 'किक 2' है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक दिशा पाटनी कुछ दिन पहले साजिद नाडियाडवाला के ऑफिस जाते हुए दिखाई दी थीं। कहा जा रहा है कि दिशा पाटनी की साजिद के ऑफिस में जाने का कनेक्शन इसी 'किक 2' से जुड़ा है।

विज्ञापन
After Disha Patani Nushrat Bharucha signed film along with Salman Khan production
Salman Khan and Disha Patani - फोटो : file photo

'भारत' फिल्म में दिशा पाटनी के सलमान की बहन का रोल निभाएंगी। इस फिल्म में दिशा के अलावा कटरीना कैफ, तब्बू, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर भी हैं। सलमान के साथ दिशा की यह पहली फिल्म है। फिल्म ‘भारत’ साल 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ की कहानी पर आधारित है। कटरीना से पहले इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा थी। प्रियंका के आखिरी मौके पर इस फिल्म से किनारा कर लिया जिसके बाद कटरीना को लिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed