{"_id":"5c8a4f28bdec221444247117","slug":"dabbu-uncle-is-back-debut-video-album-with-beny-dayal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एक बार फिर लौटे 'डब्बू अंकल', रिलीज किया वीडियो एलबम 'चाचा नाच'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: एक बार फिर लौटे 'डब्बू अंकल', रिलीज किया वीडियो एलबम 'चाचा नाच'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Fri, 15 Mar 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डब्बू अंकल
- फोटो : Youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डांसिंग अंकल उर्फ 'डब्बू अंकल' एक बार फिर अपने डांस का जलवा दिखाने के लिए लौट आए हैं। खबर है कि उनका एक म्यूजिक वीडियो 'चाचा नाच' रिलीज हुआ है। इसमें वह गायक बेनी दयाल और यूएई म्यूजिक कम्पोजर जासिम के गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। गौरतलब है कि संजीव श्रीवास्तव उर्फ डांसिंग अंकल एक पार्टी में गोविंदा के गाने 'आपके आ जाने से' पर डांस कर देशभर में छा गए थे।
2 of 5
डब्बू अंकल
- फोटो : Youtube
रिश्तेदार की शादी में अपनी इस धमाकेदार परफॉर्मेंस से डब्बू अंकल ने बॉलीवुड तक में छाप छोड़ी थी। जिसके चलते उन्हें कई बॉलीवुड स्टार्स से मिलने का मौका भी मिला। इस दौरान उनको एक डांस रियलिटी शो में भी बतौर गेस्ट बुलाया गया जहां खुद सुपरस्टार गोविंदा भी मौजूद थे। संजीव ने बताया था कि वह गोविंदा के बहुत बड़े फैन है और उनसे मिलकर उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया।
3 of 5
डब्बू अंकल
- फोटो : Youtube
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डब्बू अंकल
- फोटो : Youtube
अपने डांस से रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बने संजीव श्रीवास्तव मध्यप्रदेश से हैं और वह एक कॉलेज प्रोफेसर हैं। बता दें कि उनकी डांस स्किल्स देख उन्हें सलमान खान के शो दस का दम में भी जाने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने खुद की जिंदगी से जुड़ा एक दुखद हादसा भी साझा किया। उन्होंने बताया था कि साल 2017 में उनके छोटे भाई का एक ट्रेन हादसे में निधन हो गया था। इस सदमे को बर्दाश्त ना कर पाने की वजह से उनकी मां ट्रॉमा में चली गई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
डब्बू अंकल डांस
- फोटो : SELF
इस सदमे के बाद डांसिंग अंकल की मां घर की चार दीवारियों में ही सिमट कर ही रह गईं, लेकिन, जब एक दिन घर में बहुत ही चहल-पहल हुई तो वह पहली बार नीचे उतरीं। संजीव ने आगे बताया कि मां यह जानने के लिए नीचे आई थीं कि आखिर घर में अचानक क्या हो गया। इसके बाद मां ने मेरी वायरल वीडियो देखी और लंबे अरसे बाद वह मुस्कुराईं। जब संजीव ने अपनी मां को ऐसे देखा तो वह बहुत खुश हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।