{"_id":"5b3dd1344f1c1b0b278b49b1","slug":"after-divorce-arjun-rampal-shares-pic-of-ex-wife-mehr-jesia-with-their-daughters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तलाक के बाद अर्जुन रामपाल को याद आईं एक्स वाइफ मेहर, फोटो शेयर कर बयां किया हाल-ए-दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तलाक के बाद अर्जुन रामपाल को याद आईं एक्स वाइफ मेहर, फोटो शेयर कर बयां किया हाल-ए-दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में अर्जुन रामपाल और पत्नी मेहर जेसिया ने अपनी 20 साल की शादी को खत्म करने का फैसला लिया है। दोनों ने एक ऑफीशियल स्टेटमेंट जारी कर तलाक की खबर को कंफर्म किया है। दोनों काफी समय से अलग भी रह रहे थे। अब अलग होने के बाद अर्जुन ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेहर का एक फोटो शेयर किया है।
2 of 5
अर्जुन रामपाल और उनकी बेटियां
इस फोटो में मेहर के साथ अर्जुन की दोनों बेटियां भी दिख रही हैं। यह तस्वीर पैरिस में छुट्टियां बिताने के दौरान की है। अर्जुन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'पैरिस में पैरिस की लेडीज'।
खबरें आ रही थीं कि दोनों के तलाक के पीछे ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान हैं लेकिन बाद में खबर आई कि अर्जुन नताशा स्टेनकोविक को डेट कर रहे थे। जब अर्जुन फिल्म 'डैडी' की शूटिंग कर रहे थे तब दोनों की मुलाकात हुई थी। वहीं से दोनों का अफेयर भी शुरू हो गया। हालांकि अर्जुन ने कभी इस पर कोई बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Arjun Rampal and Mehr Jessia
बता दें कि मेहर अर्जुन को लेकर काफी इनसिक्योर थीं। सुजैन और अर्जुन के अफेयर की खबरों पर कभी कोई कुछ नहीं बोला लेकिन मीडिया में लगातार खबरें आती रहीं। खबरें ये भी आ रही थीं अर्जुन और सुजैन चोरी-छिपे मिलते थे जिसकी भनक मेहर को लग गई थी। जबकि अर्जुन ने मेहर को भरोसा दिलाया था कि वो बदल चुके हैं। जब मेहर को अर्जुन और सुजैन के बारे में पता चला तो उन्होंने तलाक लेने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
5 of 5
Paltan
फिलहाल अर्जुन इस समय अपनी अगली फिल्म 'पल्टन' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन जेपी दत्ता कर रहे है। यह फिल्म 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध पर आधारित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।