फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral: सामंथा से अलग होने के बाद इस हसीना से आंखें चार कर रहे नागा चैतन्य!  जानिए कौन है वो?

Mon, 20 Jun 2022 08:39 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 20 Jun 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
after divorce from samantha ruth prabhu naga chaitanya is Dating actress sobhita dhulipala
नागा चैतन्य और सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2021 में साउथ के अभिनेता नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस सामंथा से तलाक ले लिया था। दोनों के अलग होने की खबर सुनकर फैंस को भी काफी दुख हुआ था। सामंथा भले ही इन दिनों अपने परफेक्ट पार्टनर की तलाश में हों, लेकिन लगता है प्यार को लेकर नागा चैतन्य की तलाश पूरी हो गई है। खबर है कि इन दिनों नागा चैतन्य अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता को हाल ही में शोभिता के साथ उनके नए घर में देखा गया है। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

after divorce from samantha ruth prabhu naga chaitanya is Dating actress sobhita dhulipala
नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया

नागा ने हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक नया घर खरीदा है, हालांकि अभी इसमें काम चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर में दोनों को एक साथ काफी कंफर्टेबल देखा गया। नागा चैतन्य शोभिता को अपना आलीशान घर दिखा रहे थे। इस दौरान दोनों काफी खुश भी नजर आ रहे थे। घर का दौरा करने के बाद नागा और शोभिता कार में भी एकसाथ जाते हुए देखे गए।

after divorce from samantha ruth prabhu naga chaitanya is Dating actress sobhita dhulipala
नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों को एकसाथ देखने के बाद फैंस के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच में प्यार पनप रहा है। हालांकि नागा उन अभिनेताओं में से हैं जो अपनी निजी जिंदगी को कैमरे के सामने लाना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। अब नागा चैतन्य और शोभिता के बीच वाकई कुछ पक रहा है या फिर दोनों एक-दूसरे की कंपनी में दोस्ती के मजे ले रहे हैं, ये तो समय आने पर ही पता चल पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
after divorce from samantha ruth prabhu naga chaitanya is Dating actress sobhita dhulipala
सामंथा - नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सामंथा और नागा चैतन्य ने 6 अक्टूबर 2017 को गोवा में शादी की थी। चौथी वेडिंग एनिवर्सरी से कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से नागा चैतन्य से अलग होने के बारे में जानकारी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा और नागा चैतन्य के अलग होने का फैसला करने के बाद दोनों की फैमिली कोर्ट में काउंसलिंग भी हुई थी। लेकिन, काउंसलिंग के बाद भी सामंथा और चैतन्य ने अपना फैसला नहीं बदला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed