फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naga Chaitanya Buys New House: सामंथा से तलाक के बाद नागा चैतन्य ने खरीदा नया घर, एक्स वाइफ के लिए छोड़ा लग्जरी मेंशन

Tue, 12 Oct 2021 03:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 12 Oct 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
After divorce Naga Chaitanya Buys New House Samantha Akkineni Continues to Stay at Their Old bunglow
नागा चैतन्य, सामंथा अक्किनेनी - फोटो : Social Media

सामंथा रूथ प्रभु से तलाक के बाद नागा चैतन्य ने नया घर खरीद लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अपनी एक्स वाइफ के लिए अपने पिता का लग्जरी मेंशन छोड़ दिया है। अब वे अपने पिता के घर में नहीं रहेंगे। चैतन्य का नया अपार्टमेंट हैदराबाद के पॉश इलाके, जुबली हिल्स में स्थित है। फिलहाल इस घर का नवीनीकरण किया जा रहा है और इसके बाद चैतन्य यहां शिफ्ट हो जाएंगे। दूसरी ओर, सामंथा गचीबोवली मेंशन को अपने पास रखेंगी। 



कुछ दिन पहले, सामंथा से अलग होने की घोषणा के बाद नागा चैतन्य पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए। वह अभिनेत्री पूजा हेगड़े और अखिल अक्किनेनी के साथ अपनी आगामी फिल्म 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' के प्रचार कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान वह काफी शांत और परिपक्व बने रहे। हालांकि तलाक की घोषणा करते हुए दोनों ने कहा था कि वे आगे भी दोस्त बने रहेंगे।

After divorce Naga Chaitanya Buys New House Samantha Akkineni Continues to Stay at Their Old bunglow
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

अफवाहों को नकारा
इस बीच, सामंथा ने बीते शुक्रवार को उनके सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर करारा जवाब दिया था। पति से अलग होने के बाद सामंथा ने उन लोगों की आलोचना की थी जो सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गलत बातें लिख रहे हैं। उन्होंने कहा था- जब महिलाओं का कोई मसला होता है तो उस पर नैतिकता के सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन एक समाज के रूप में हम पुरुषों की नैतिकता पर सवाल नहीं उठाते।

After divorce Naga Chaitanya Buys New House Samantha Akkineni Continues to Stay at Their Old bunglow
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl

तलाक पर दिया बयान
अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक बयान में सामंथा ने कहा था तलाक खुद में एक बेहद दर्दनाक प्रक्रिया है, लेकिन निरंतर व्यक्तिगत हमलों ने इसे और अधिक कठिन बना दिया है। सामंथा के इस बयान पर कई सितारों ने अपना समर्थन जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
After divorce Naga Chaitanya Buys New House Samantha Akkineni Continues to Stay at Their Old bunglow
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl

सामंथा ने इंस्टाग्राम पर लिखा था 'मेरे लिए इतना अपनापन दिखाने, सहानुभूति, चिंता दिखाने और झूठी अफवाहों और कहानियों के खिलाफ मेरी रक्षा करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। उनका कहना है कि मेरा अफेयर चल रहा था। मैं बच्चे नहीं करना चाहती थी। यहां तक कि मैंने गर्भपात करवाया है। तलाक होना अपने आप में एक दर्दनाक प्रक्रिया है। मुझे इससे उबरने के लिए अकेला छोड़ दें। मुझ पर व्यक्तिगत हमले लगातार जारी हैं। लेकिन, मैं वादा करती हूं कि वो जो चाहे कह लें, लेकिन मुझे तोड़ नहीं सकेंगे।'

विज्ञापन
After divorce Naga Chaitanya Buys New House Samantha Akkineni Continues to Stay at Their Old bunglow
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
चार साल पहले रचाई थी शादी
सामंथा और चैतन्य ने साल 2017 में धूमधाम से शादी की थी। हाल ही में दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट शेयर कर 4 साल पुराने रिश्ते को तोड़ने की खबर साझा की है। दोनों के इस फैसले से फैंस काफी हैरान हुए थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed