बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि वह सभी लोगों को समान मानती हैं। अपने बेटों तैमूर और जेह की भी ऐसी परवरिश देंगी कि वे लोगों के बीच अंतर नहीं करेंगे। उन्होंने यह बयान एलजीबीटीक्यू समुदाय के बारे में बात करते हुए दिया है। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि एलजीबीटीक्यू समुदाय को अलग कहा जाए, यह मुझे पसंद नहीं है। मेरा मानना है कि हर इंसान एक जैसा है। मैं यह चाहती हूं कि मेरे बेटे भी यही समान विचारधारा साझा करें। गौरतलब है कि करीना कपूर खान के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम तैमूर और छोटे बेटे का नाम जहांगीर है।
करीना कपूर ने कहा: मैं एलजीबीटीक्यू समुदाय से प्यार करती हूं, सभी को समान मानती हूं, बच्चों को भी ऐसी परवरिश दूंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना ने एक पत्रिका से बातचीत करते हुए कहा, एलजीबीटीक्यू समुदाय को हम लोगों से अलग कहना मुझे पसंद नहीं है। हम एक हैं। ये ही पूरा विचार है। उन्होंने कहा कि लोग यह क्यों कह रहे हैं एलजीबीटीक्यू अलग है? नहीं! हम सभी अपने दिल, फेफड़े और लीवर के साथ एक जैसे हैं, तो हम उन्हें किसी और तरीके से क्यों देख रहे हैं? मैं सोचती हूं कि मैं हमेशा अपने लड़कों को भी ऐसे ही सोच रखने के लिए कहूंगा। उनका कहना है कि वह अपने बच्चों को ऐसी परवरिश और सोच देंगी कि वे सबको एक दृष्टि से देखेंगे।
करीना कपूर ने एलजीबीटीक्यू समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, मैं आप लोगों से प्यार करती हूं। मुझे इससे भी प्यार है कि आप हमेशा मुझ पर इतना प्यार बरसाते हैं। मैं पूरी तरह पारदर्शिता के पक्ष में हूं।
सैफ और मैं दोनों ऐसे लोग हैं जो पारदर्शी तरीके से जीवन जीते हैं और एलजीबीटीक्यू समुदाय से पूरी दुनिया में हमारे दोस्त हैं। हम खुले दिल और खुले विचारों वाले हैं और इसी तरह मैं अपने बच्चों को भी पालूंगी और यही सोच दूंगी। उन्होंने कहा कि हम एलजीबीटीक्यू समुदाय से जुड़े मुद्दों पर बात करते हैं और मुझे लगता है कि ऐसा ही होना चाहिए।
गौरतलब है कि करीना कपूर खान को आखिरी बार अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के साथ गुड न्यूज में देखा गया था। उनकी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा है, जिसमें मुख्य भूमिका में अमिर खान हैं। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का रूपांतरण है।