फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Drugs Case: प्रतीक गाबा से एनसीबी ने की सात घंटे पूछताछ, आर्यन खान ड्रग केस में फिलहाल किसी को क्लीन चिट नहीं

Tue, 12 Oct 2021 02:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 12 Oct 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
NCB can call Prateek Gaba again for interrogation in Aryan Khan Drugs Case
Aryan KHan - फोटो : PTI

क्रूज ड्रग्स मामले (Aryan Khan Drugs Case) में आर्यन खान समेत कई आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। एनसीबी की पूछताछ लगातार जारी है। जांच में एनसीबी को यह पता चला था कि आर्यन खान, अरबाज मर्चंट, प्रतीक गाबा और एक अन्य शख्स मन्नत से एक साथ मर्सिडीज गाड़ी में क्रूज पर पार्टी करने निकले थे। अब इस केस की अहम कड़ी प्रतीक गाबा से जांच एंजेसी ने करीब सात घंटे कर पूछताछ की है।



एनसीबी प्रतीक गाबा को पूछताछ के लिए दोबारा भी बुला सकती है। फिलहाल जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि इस केस में किसी को भी क्लीन चिट नहीं दी गई है। दरअसल अधिकारियों का यह बयान तब आया है जब एनसीपी नेता नवाब मलिक ने जांच एंजेसी पर आरोप लगाया कि उन्होंने प्रतीक गाबा, आमिर फर्नीचरवाला और ऋषभ सचदेवा को रेड के बाद क्रूज से जाने दिया।

NCB can call Prateek Gaba again for interrogation in Aryan Khan Drugs Case
आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला

शाहरुख के ड्राइवर से भी हो चुकी पूछताछ
अपने बयान में आर्यन खान ने कहा था कि वे क्रूज पर किसी के साथ नहीं गए थे, उन्हें तो पार्टी में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए बुलाया गया था लेकिन एनसीबी ने जब शाहरुख के ड्राइवर से पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया। बकौल ड्राइवर उन्होंने आर्यन और अरबाज को साथ में क्रूज टर्मिनस पर छोड़ा था।

NCB can call Prateek Gaba again for interrogation in Aryan Khan Drugs Case
आर्यन खान - फोटो : Social Media

आर्यन खान की जमानत नामंजूर होने के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उन्हें मुंबई के आर्थर रोड जेल में लाया गया। हालांकि उनके वकील ने तुरंत ही जमानत की अर्जी दाखिल कर दी थी लेकिन शुक्रवार को मजिस्ट्रेट ने उन्हें इस आधार पर जमानत देने से इनकार कर दिया था कि एस्प्लेनेड अदालत के पास उसके आवेदन को सुनने का कोई अधिकार नही हैं। अब इस मामले पर बुधवार को दोपहर 2.45 बजे सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
NCB can call Prateek Gaba again for interrogation in Aryan Khan Drugs Case
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस आधार पर दाखिल की गई जमानत याचिका
आर्यन खान की जमानत याचिका याचिका इस आधार पर दाखिल की गई है कि उसके पास से किसी भी तरह का ड्रग्स बरामद नहीं हुआ था और आरोपियों के साथ उसकी कोई मिली भगत नहीं थी। साथ ही इस बात का भी कोई सबूत नहीं मिला है कि आर्यन खान ने ड्रग्स का सेवन किया था। 

विज्ञापन
NCB can call Prateek Gaba again for interrogation in Aryan Khan Drugs Case
एनसीबी आर्यन खान को पकड़ने के बाद फिर चर्चा में आई है। - फोटो : Social Media

वहीं दूसरी तरफ एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस के कुछ अधिकारी उनकी जासूसी कर रहे हैं। समीर वानखेड़े ने ही बीते दिनों मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज जहाज पर छापेमारी की थी। इस दौरान यहां से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए थे और आर्यन खान समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed