{"_id":"672c7cd75a8cdbdb68004984","slug":"after-diwali-2024-bhumi-pednekar-reached-goa-to-have-fun-fans-praised-actress-for-her-beauty-and-dress-2024-11-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhumi Pednekar: दिवाली के बाद गोवा में मस्ती करने पहुंचे भूमि पेडनेकर, प्रशंसकों ने की अभिनेत्री की तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhumi Pednekar: दिवाली के बाद गोवा में मस्ती करने पहुंचे भूमि पेडनेकर, प्रशंसकों ने की अभिनेत्री की तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:10 PM IST
सार
दिवाली के त्योहार के बाद अभिनेत्री भूमि पेडनेकर गोवा में छुट्टियां मनाने पहुंची। यहां से उन्होंने अपनी ट्रिप की कुछ खास झलकियां प्रशंसकों के साथ साझा की हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ bhumipednekar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने दिवाली पर परिवार के साथ पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाया। इसके बाद वे छुट्टियां मनाने गोवा चली गईं। भूमि पेडनेकर ने अपनी गोवा ट्रिप के दौरान की तस्वीरें साझा की हैं। आइए आपको भी भूमि की इन तस्वीरों के साथ कराते हैं गोवा की सैर।
2 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ bhumipednekar
भूमि पेडनेकर ने शेयर की तस्वीरें
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने इस पोस्ट पर कैप्शन दिया, पिछली कुछ खास रातें। सोशल मीडिया पर साझा की गईं इन तस्वीरों में भूमि पेडनेकर सफेद ड्रेस में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वे खुश और मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वो खाना खाती हुई दिख रही हैं। गोवा में भूमि पेडनेकर ने काफी मजे किए हैं। उन्होंने इस दौरान स्वीमिंग करती भी नजर आ रही हैं।
3 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ bhumipednekar
प्रशंसकों ने की तारीफ
भूमि पेडनेकर की तस्वीरों में प्रशंसकों ने कमेंट किया है। प्रशंसकों ने भूमि की तारीफ की और उन्हें हार्ट इमोजी साझा की है। एक प्रशंसक ने लिखा, 'बहुत बहुत खूबसूरत'। एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, 'फूडी भूमि'। किसी और प्रशंसक ने लिखा, 'अरे वाह आप छुट्टियां मना रही हैं'। एक अन्य प्रशंसक ने कहा, 'आप बहुत खूबसूरत हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ bhumipednekar
गोवा की चर्च में पहुंची अभिनेत्री
इन तस्वीरों के साथ भूमि पेडनेकर ने गोवा की चर्च की तस्वीरें भी साझा की हैं। रात की रौशनी में चर्च और भी खूबसूरत लग रही है।
विज्ञापन
5 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ bhumipednekar
दिवाली पर मस्ती करती नजर आईं भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर ने दिवाली पर मस्ती की। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें साझा की, जिसमें उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है। तस्वीरों में बच्चे भी मस्ती कर रहे हैं। परिवार के साथ वह मस्ती कर रही हैं। भूमि ने अपनी सेल्फी भी साझा की है। इसमें वह गोल्डन साड़ी पहने नजर आ रही हैं। बच्चों ने वीडियो में कहा, आपको हमारे साथ अभिनय करना होगा, आपको एक मिलियन डॉलर में साइन किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।