फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाइका अरोड़ा ने पहली बार अपनी प्रेग्नेंसी पर दिया बयान, बोलीं- 'उस दौरान भी मैं...'

Wed, 06 Nov 2019 10:22 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 06 Nov 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
after dream wedding malaika arora talk about her pregnancy
malaika arora - फोटो : social media
मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं। हाल ही में मलाइका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी ड्रीम वेडिंग कैसी होगी। फिल्मों से दूर होने के बाद भी मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बना रखी है। 
after dream wedding malaika arora talk about her pregnancy
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका हाल ही में नेहा धूपिया के शो नो फिल्टर में पहुंची थीं । उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के वक्त भी उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा और डिलीवरी के 40 दिन बाद ही काम पर जाना शुरू कर दिया था । इस बारे में बताते हुए कहा, "मैंने प्रेग्नेंसी से पहले भी काम किया, उन दौरान भी काम किया और डिलीवरी के 40 दिन बाद ही काम करना शुरू कर दिया था ।'
after dream wedding malaika arora talk about her pregnancy
परिवार के साथ मलाइका - फोटो : सोशल मीडिया
'मैंने अपने बच्चे के लिए 40 दिन का ऑफ लिया था, क्योंकि मेरी मम्मी ऐसी थीं कि 'नहीं तुम्हें करना पड़ेगा।' इसके 40 दिन बाद ही मैंने इंडस्ट्री में शूटिंग शुरू कर दी थी ।' इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने कहा कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें डार्क स्किन कैटेगरी में रखा जाता था और उस वक्त इस चीज को लेकर पक्षपाती रवैया अपनाया जाता था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
after dream wedding malaika arora talk about her pregnancy
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
लोग डार्क स्किन और फेयर स्किन के बीच भेदभाव करते थे। मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर की शुरुआत एक वीडियो जॉकी के तौर पर की थी । इसके बाद वो कई डांस वीडियोज और फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने अपनी शादी को लेकर कहा, 'मेरी शादी बीच पर होगी और पूरी तरह से सफेद होगी। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। एली साब गाउन पहनूंगी। ब्राइड्समेट्स मेरी गर्लगैंग होगी। मुझे ब्राइड्समेट्स का कॉन्सेप्ट काफी पसंद है।' 
विज्ञापन
after dream wedding malaika arora talk about her pregnancy
malaika arora - फोटो : social media
नेहा से बात करते हुए मलाइका ने अर्जुन से जुड़ी बात भी बताई। मलाइका ने कहा- 'अर्जुन को लगता है कि मैं अच्छी तस्वीरें नहीं खींचती, जबकि वो मेरी अच्छी तस्वीरें खींचता है।' आपको बता दें, मलाइका ने अर्जुन से अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर स्वीकार किया था। मलाइका ने अर्जुन के साथ रोमांटिक पोज देते हुए कैप्शन लिखा था। 
 

अमरीश पुरी ने पोते को फिल्मों में आने से पहले दी थी ये सीख,फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर बोले वर्धन पुरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed