फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर गैंगस्टर बनेंगे जॉन अब्राहम, 'मुंबई सागा' के बाद इस तमिल फिल्म के रीमेक में आएंगे नजर

Wed, 05 Feb 2020 04:45 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Wed, 05 Feb 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
After Ek Villain 2 Satyameva Jayate 2 and Mumbai Saga john abraham will work in Tamil Vedalam remake
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

किरदार अक्सर कलाकार की पहचान बन जाते हैं। वे किरदार दर्शकों को इतना पसंद आते हैं कि लोग बार-बार उन्हें उसी तरह का अभिनय करते हुए देखना चाहते हैं।  ऐसा ही कुछ जॉन अब्राहम के साथ भी है। जॉन का गैंगस्टर लुक दर्शकों को खूब फबता है। 'शूटआऊट एट वडाला' के बाद जॉन जल्द ही फिल्म 'मुंबई सागा' में भी गैंगस्टर का रोल निभा रहे हैं। 

After Ek Villain 2 Satyameva Jayate 2 and Mumbai Saga john abraham will work in Tamil Vedalam remake
मुंबई सागा - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के अनुसार वह तमिल फिल्म की रीमेक में भी ऐसा ही किरदार निभाएंगे। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई सुपरस्टार अजीत अभिनीत 'वेदलम' है। सूत्रों के अनुसार जॉन ने इस फिल्म के लिए मेकर्स को हामी भर दी है। अभी फिल्म की स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले पर काम चल रहा है। यह फिल्म रोहित धवन द्वारा निर्देशित की जाएगी। जिसकी कहानी मुंबई पर आधारित होगी। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार द्वारा किया जाएगा।

After Ek Villain 2 Satyameva Jayate 2 and Mumbai Saga john abraham will work in Tamil Vedalam remake
संजय गुप्ता और मुंबई सागा की कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, 'कुछ दिनों के अंदर टीम लोकेशन ढूंढने के लिए निकलेगी। फिल्म के विचार के अनुसार इसकी शूटिंग असल जगहों पर की जाएगी। वहीं फिल्म का एक छोटा हिस्सा शहर के बाहर भी शूट किया जा सकता है। हिंदी रीमेक का क्लाइमैक्स बेहद अलग और रोचक होगा।' सूत्र के अनुसार, 'भूषण कुमार को असल फिल्म पसंद आई थी और जॉन को भी स्क्रिप्ट भा गई है। अभी नायिकाओं के नाम पर मोहर नहीं लगी है। जिसकी खोज अभी जारी है।' भूषण कुमार और जॉन के केमिस्ट्री की बात करें तो दोनों इस फिल्म के अलावा 'सत्यमेव जयते 2', एक 'विलेन 2' और 'मुंबई सागा' में भी साथ काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Ek Villain 2 Satyameva Jayate 2 and Mumbai Saga john abraham will work in Tamil Vedalam remake
shruti hassan

'वेदलम' की कहानी की बात करें तो टैक्सी चालक गणेश (अजीत) शांतिपूर्ण जीवन जी रहा है। इसी बीच वह तीन अपराधियों को पकड़वाने के लिए पुलिस की मदद करता है। इस दौरान उसे आपराधिक गिरोह का भी सामना करना पड़ता है जिससे उसकी असली पहचान सामने आती है कि वह एक गैंगस्टर रह चुका है। फिल्म में अजीत के अलावा मेनोन लक्ष्मी और श्रुति हासन भी अहम किरदार में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed