फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हसबैंड विराट के शतकों को ऐसे सेलीब्रेट करती हैं अनुष्का, तारीफ में कम पड़ जाते हैं शब्द

Sun, 18 Feb 2018 07:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Feb 2018 07:41 AM IST
विज्ञापन
After Every century of Virat Kohli this is how Anushka Sharma reacts
टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका पर ऐतिहासिक वनडे सीरिज जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। पूर्व क्रिकेटर्स से लेकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन तक ने टीम इंडिया की इस उपलब्धि पर बधाई दी। मगर इन सब के बीच एक शख्स ऐसा है जो दोहरी खुशी सेलिब्रेट कर रहा होगा। जी हां, हम टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बात कर रहे हैं।
After Every century of Virat Kohli this is how Anushka Sharma reacts
दिसंबर 2017 में शादी के तुरंत बाद विराट कोहली टीम इंडिया की अगुवाई करने साउथ अफ्रीका पहुंच गए। चुनौती आसान नहीं थी। इस मुश्किल सीरिज में अनुष्का भी विराट की हौसला अफजाई करने पहुंची थी। हालांकि वे पहले टेस्ट के बाद ही लौट आईं थी। सीरिज में टीम इंडिया को मुंह की खानी पड़ी। 1-2 से सीरिज गंवाने के बाद अब 6 मैचों की वनडे सीरिज टीम इंडिया का इंतजार कर रही थी।
After Every century of Virat Kohli this is how Anushka Sharma reacts
वनडे सीरिज में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला। 6 मैचों की वनडे सीरिज में कोहली ने तीन शतक ठोंक दिए। 186 रनों की औसत से कोहली ने तीन शतकों के साथ 558 रन बनाए। सात समंदर पार भारत में बैठी अनुष्का ने हर बार अपने लविंग हसबैंड को चीयर किया। मगर शायद कोहली की तारीफ में अनुष्का के पास शब्दों की कमी पड़ गई। देखिए अगली स्लाइड
विज्ञापन
विज्ञापन
After Every century of Virat Kohli this is how Anushka Sharma reacts
डरबन में खेले गए पहले वनडे में  विराट ने 112 रनों की शतकीय पारी खेली। जिसकी मदद से 6 विकेट से अफ्रीका को हार का मुंह झेलना पड़ा। अनुष्का ने घर पर ही इस मैच का लुत्फ उठाया और विराट के शतक जड़ने के बाद ये तस्वीरें शेयर की। एक तस्वीर में विराट बल्ला उठाकर फैंस का अभिवादन कर रहे हैं। इस तस्वीर पर अनुष्का ने लिखा- What A Guy.
विज्ञापन
After Every century of Virat Kohli this is how Anushka Sharma reacts
केपटाउन में खेले गए तीसरे वनडे में  विराट ने नाबाद 160 रनों के बेहतरीन पारी खेली। जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका को 124 रनों की हार झेलनी पड़ी। इसके बाद जहां चारों ओर विराट की वाहवाही हो रही है तो वाइफ अनुष्का ने इस बार भी अपने खास पैटर्न में ही अपने मिस्टर की तारीफ की। विराट के शतक जड़ने के बाद इंस्टा स्टोरी पर ये तस्वीरें शेयर की। एक तस्वीर में विराट अपना शतक पूरा कर अगली गेंद का इंतजार कर रहे हैं। इस तस्वीर पर अनुष्का ने लिखा- What A Guy. 

अनुष्का ने एक के बाद एक दो तस्वीरें शेयर कीं। दूसरी फोटो में विराट बल्ला उठाकर फैंस का अभिवादन कर रहे हैं। इस तस्वीर पर भी अनुष्का ने What a Guy ही लिखा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed