{"_id":"5d1b36648ebc3e3cf543aa47","slug":"after-fatwa-tmc-mp-and-actress-nusrat-jahan-gets-special-guest-invitation-from-iskcon-rathayatra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सांसद नुसरत जहां को जगन्नाथ यात्रा में मुख्य अतिथि बनने का न्यौता, शादी पर जारी हो चुका फतवा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सांसद नुसरत जहां को जगन्नाथ यात्रा में मुख्य अतिथि बनने का न्यौता, शादी पर जारी हो चुका फतवा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 02 Jul 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मिमि चक्रवर्ती और नुसरत जहां
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस से सांसद बनीं नुसरत जहां (Nusrat Jahan) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। नुसरत पर देवबंद के धर्मगुरुओं ने फतवा जारी कर दिया था। उनका कहना है कि मुस्लिम लड़कियों को सिर्फ मुस्लिम लड़कों से ही निकाह करना चाहिए। इस बीच नुसरत जहां से जुड़ी एक और जानकारी आई है। नुसरत को अंतरराष्ट्रीय संस्था इंस्कॉन ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण भेजा है।
2 of 5
Nusrat Jahan
- फोटो : twitter
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 4 जुलाई से शुरू हो रही है। कहा जा रहा है कि इस रथ यात्रा की शुरुआत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी। नुसरत जहां के मुख्य अतिथि बनाए जाने पर इस्कॉन के प्रवक्ता का बयान भी आ गया है। प्रवक्ता ने कहा- 'हम सभी धर्मों को मानने वाले लोग हैं। हमने देखा है कि नुसरत जहां के विचार हमारे विचारों से मिलते हैं।'
3 of 5
मिमि चक्रवर्ती और नुसरत जहां लोकसभा में
- फोटो : PTI
प्रवक्ता ने आगे कहा- 'वह भी हमारी तरह सभी धर्मों का आदर करती हैं। ऐसे में एक नए राजनेता के रूप में वह निश्चित ही आज के युवाओं को अपने विचारों से प्रभावित करेंगी। इसीलिए उन्हें रथयात्रा में शामिल होने का न्यौता भेजा गया है।' जहां एक ओर देवबंद के धर्मगुरुओं ने नुसरत के खिलाफ फतवा जारी किया तो वहीं फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने शादी को वैध नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Nusrat Jahan
- फोटो : instagram
शाही इमाम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- 'मुझे नहीं पता फतवे में क्या लिखा है लेकिन इस्लाम सिंदूर की अनुमति नहीं देता है। यह इस्लाम की संस्कृति नहीं है, यह शादी नहीं बल्कि दिखावे का रिश्ता है। मुसलमान और जैन दोनों इसे विवाह नहीं मानेंगे। अब वह ना तो मुसलमान है और ना ही जैन। उसने बड़ा अपराध किया है, ऐसा नहीं करना चाहिए था।' आपको बता दें, नुसरत जहां को लेकर बवाल उस वक्त शुरू हुआ था जब वह संसद में शपथ लेने गई थीं। नुसरत संसद में मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और साड़ी पहने हुई थीं। जिसके बाद देवबंद के धर्मगुरुओं फतवा जारी कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
Nusrat Jahan
- फोटो : instagram
अपने ट्विटर अकाउंट पर नुसरत जहां ने जवाब में लिखा, 'मैं पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करती हूं, जो जाति, धर्म और पंथ की सीमाओं से परे है। जहां तक मेरी बात है तो मैं सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करती हूं। मैं अब भी मुस्लिम हूं। उन लोगों को इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहिए कि मैं क्या पहनूं और क्या नहीं। आपका विश्वास पहनावे से परे होता है। सभी धर्मों के मूल्यवान सिद्धांतों में विश्वास करने और उन्हें मानना कहीं ज्यादा बड़ी बात है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।