'मोहरा' (Mohra) फिल्म को रिलीज हुए 25 साल हो चुके हैं। यह फिल्म 1 जुलाई, 1994 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की ना केवल लोगों को कहानी पसंद आई बल्कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) का 'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर डांस लोगों के दिलों की धड़कन आज भी बढ़ा देता है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी तीनों ने पहली बार स्क्रीन शेयर की थी। यहां तक कि 1995 में 'मोहरा' को 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड के नॉमीनेशन भी मिले थे। जानिए 25 साल बाद फिल्म के स्टारकास्ट अब कैसे दिखने लगे हैं और क्या कर रहे हैं।
तस्वीरों में देखिए 25 साल में कितनी बदल गई 'मोहरा' की स्टारकास्ट, एक ने तो दुनिया को कह दिया अलविदा
रवीना टंडन (रोमा सिंह)
रवीना टंडन ने 'मोहरा' फिल्म में रोमा सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार (अमर सक्सेना) की गर्लफ्रेंड बनी थीं। रवीना ने अनिल ठडानी से साल 2004 में शादी कर ली। रवीना के चार बच्चे हैं। फिलहाल रवीना फिल्मों से दूर हैं और पहले की अपेक्षा उनके लुक में काफी बदलाव आया है।
अक्षय कुमार (इंस्पेक्टर अमर सक्सेना)
'मोहरा' फिल्म में अक्षय कुमार ने इंस्पेक्टर अमर सक्सेना का किरदार निभाया। इस फिल्म में अक्षय कुमार ड्रग्स बेचने वाले को पकड़ने का काम करते हैं। पहले की अपेक्षा अक्षय कुमार के लुक में काफी बदलाव आ गया है। अक्षय इन दिनों 'सूर्यवंशी' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट कटरीना कैफ हैं।
सुनील शेट्टी (विशाल अग्निहोत्री)
'मोहरा' में सुनील शेट्टी ने विशाल अग्निहोत्री का किरदार निभाया था। इस फिल्म में सुनील नसीरुद्दीन शाह का मोहरा होता है जो आखिर में मर जाता है। इस फिल्म के सुनील शेट्टी में और अब के सुनील में लुक में काफी बदलाव आ गया है। सुनील साल 2017 में 'अ जेंटलमैन' फिल्म में नजर आए थे। सुनील का अपना प्रोडक्शन हाउस है। सुनील की बेटी अथिया ने बॉलीवुड में 'द हीरो' फिल्म से एंट्री की लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।
परेश रावल (काशीनाथ साहो, सब-इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस)
इस फिल्म में परेश रावल गुंडों का मुखबर होता है। परेश रावल के लुक में भी काफी बदलाव आ गया है। 25 साल में परेश रावल बॉलीवुड में मजबूत पकड़ बना चुके हैं। परेश रावल आखिरी बार 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में परेश रावल ने अजीत डोभाल का किरदार निभाया था।
