सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

36 हजार की जैकेट के बाद प्रियंका चोपड़ा ने खरीदा डॉगी के लिए नया घर, कीमत चौंका देगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 25 Jan 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
After Jacket Priyanka Chopra buy Diana new travel home worth 2 lakh rupees
Priyanka Chopra - फोटो : Instagram

प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने पेट डायना के साथ देखी जाती हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका की डायना के साथ कई तस्वीरें भी हैं लेकिन इन दिनों बॉलीवुड की देसी गर्ल की डायना काफी सुर्खियों में है जिसकी वजह पहले उसके जैकेट की कीमन बनी और अब उसका नया घर। जी हां..आप एक दम ठीक पढ़ रहे हैं। आजकल प्रियंका चोपड़ा अपने डॉगी डायना के साथ काफी समय बिता रही हैं। यहां तक कि प्रियंका ने डायना के लिए एक नया घर भी खरीद लिया है जिसकी कीमत लाखों में है।

Trending Videos
After Jacket Priyanka Chopra buy Diana new travel home worth 2 lakh rupees
Priyanka Chopra - फोटो : Instagram

अपने फेवरेट पेट डायना के साथ प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी पोस्ट की है। इस तस्वीर में प्रियंका डॉगी के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं। प्रियंका को अपने इस कुत्ते से काफी लगाव है और वह एक मां की तरह उसका ठंड में खास ख्याल रख रही हैं। प्रियंका ने अपने इस कुत्ते के साथ तस्वीर शेयर की है जिसमें वह एक बैग के अंदर बैठा हुआ नजर आ रहा है। कहा जा रहा है इस ट्रेवल होम बॉक्स की कीमत करीब 2 लाख रुपए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Jacket Priyanka Chopra buy Diana new travel home worth 2 lakh rupees
diana chopra - फोटो : instagram

इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा - 'धन्यवाद मीमी डायना के नए घर के लिए जो कि ट्रेवल होम है। वह अब इसे छोड़ना नहीं चाहती।' इससे पहले प्रियंका अपने डॉगी के लिए जैकेट लेकर आई थीं जिसकी कीमत चर्चा का विषय रही। प्रियंका ठंड से बचाने के लिए डॉगी के लिए मॉनक्लिर हुडी जैकेट लेकर आई थीं। इंडिया टुडे के मुताबिक प्रियंका के डॉगी की जैकेट की कीमत 36 हजार रुपए बताई गई थी। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thank you @mimi for Diana’s new @goyardofficial travel home! She refuses to leave it! 🐩❤️ we love u!

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on


After Jacket Priyanka Chopra buy Diana new travel home worth 2 lakh rupees
diana chopra - फोटो : Instagram

मोनक्लिर इटली का स्टाइलिश ब्रांड है। प्रियंका ने डॉग को जैकेट पहनाते हुए कई तस्वीर शेयर की थी। इन तस्वीरों को काफी पसंद किया गया। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा परिवार के साथ नए साल का जश्न स्विटजरलैंड में मनाया था। इसके बाद लॉस एंजेलिस वापस लौट आई हैं। इन दिनों वह अपने पहले ओरिजन यूट्यूब सीरीज के काम में लगी हैं और डॉगी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।

विज्ञापन
After Jacket Priyanka Chopra buy Diana new travel home worth 2 lakh rupees
priyanka chopra - फोटो : Instagram

निक से शादी के कुछ वक्त बाद ही प्रियंका विदेश चली गई थीं। काम की बात करें तो शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा 'द स्काई इज पिंक' की कुछ हिस्से की शूटिंग कर चुकी हैं। यह शूटिंग दिल्ली के चांदनी चौक में भी हुई। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed