कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ (Judgementall Hai Kya) को दर्शकों और फिल्म एनालिस्ट से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंगना की इस खुशी को उनकी बहन रंगोली चंदेल ने दोगुना कर दिया है।
‘जजमेंटल है क्या’ को मिल रहे रिस्पॉन्स से कंगना गदगद, बहन ने दिया 90 लाख का लग्जरी तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कंगना ने अपने लिए एक मर्सेडीज कार खरीदी थी। इस कार की डिलीवरी नवंबर में होने वाली थी। लेकिन रंगोली ने इसकी डिलीवरी पहले ही करवा ली और कंगना को सरप्राइज दिया। रंगोली ने कार के साथ कंगना की तस्वीर भी शेयर की। उन्होंने लिखा- 'कंगना के पास मनाली में कार नहीं थी। उनके पास इसे खरीदने का समय भी नहीं होता है।'
Kangana didn’t have a car in Manali, and she never has time to buy such things for herself ha ha, her CA Manoj Daga sir and I surprised her with this new purchase for her , wish I was there to see her pleased and at the same time annoyed face(she hates surprises) 😁 pic.twitter.com/qd2EsyctK2
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) July 28, 2019
रंगोली ने आगे लिखा- 'मेरे सीए मनोज दागा सर और मैंने उनकी खरीदी इस कार को देकर उन्हें सरप्राइज दिया है। काश मैं वहां उनकी खुशी देखने के लिए होती। खुशी के साथ ही वह मुंह भी बनातीं क्योंकि उन्हें सरप्राइज पसंद नहीं हैं।'
बताया जा रहा है कंगना ने जो कार खरीदी है वो मर्सेडीज बेंज जीएलएस है। इसकी कीमत 87.75 लाख रुपए से शुरू होती है। GLS एक 7-सीटर एसयूवी है जिसका डिजाइन काफी आकर्षक है। कार के अंदर टैबलेट के जैसा 8-इंच का स्क्रीन लगाया गया है। इसके अलावा नया टचपैड, थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के अलावा ऑप्शनल तौर पर एयर आइओनाइजेशन सिस्टम लगाया गया है।
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) फिल्म की सक्सेस एंजॉय करने के लिए अपने घर हिमाचल गई हुई हैं। इस नई कार को लेकर वे सबसे पहले हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मौजूद स्पीती वैली (Spiti Valley) छुट्टियां एंजॉय करने गईं। जहां से उनका वीडियो भी सामने आया था।