सब्सक्राइब करें

'कलंक' फ्लॉप होते ही इस रियलिटी शो में नजर आएंगी माधुरी, अब तक अधूरी है ये इच्छा

मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 21 May 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
After Kalank Madhuri Dixit will be seen in reality show Dance Deewane
माधुरी दीक्षित - फोटो : Amar Ujala

बड़े पर्दे पर फिल्म 'कलंक' में अपने अभिनय और दमदार नृत्य से लोगों का ध्यान खींचने वाली माधुरी दीक्षित जल्द ही छोटे पर्दे पर जज की भूमिका में नजर आने वाली हैं। 'धक धक गर्ल' माधुरी रियलिटी शो 'डांस दीवाने' की तैयारियों में काफी व्यस्त हैं। एक दूसरे रियल्टी शो पर अपने शो का एलान करने पहुंचीं माधुरी ने मनोरंजन जगत की दो महान हस्तियों को खास तौर से याद किया।  

Trending Videos
After Kalank Madhuri Dixit will be seen in reality show Dance Deewane
माधुरी दीक्षित - फोटो : Amar Ujala

माधुरी दीक्षित ने सुप्रसिद्ध हॉलीवुड शख्सियत जीन केली और हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार वैजयंतीमाला के साथ काम करने की दिली ख्वाहिश इस शो पर जाहिर की। जीन केली, 1951 की अमेरिकन इन पेरिस और 1945 की एंकर्स वेग जैसी फिल्मों मे अपने अवॉर्ड विनिंग कामों के लिए जाने जाते थे। 50 और 60 के दशक में हिंदी सिनेमा पर राज करने वाली वैजयंतीमाला भारतीय फिल्मों की पहली महिला सुपरस्टार मानी जाती रहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Kalank Madhuri Dixit will be seen in reality show Dance Deewane
माधुरी दीक्षित - फोटो : Amar Ujala

इस दौरान माधुरी ने कहा, 'कोई भी डांसर जीन केली और वैजयंतीमाला जैसे सुपरस्टार के साथ काम करना चाहेगा। दुनिया में डांस को उसकी सम्मान और पहचान दिलाने में इन दोनों ने ही अगुआई की। मैं सोचती हूं काश, कि मैं दोनों के साथ काम कर पाती।' 

After Kalank Madhuri Dixit will be seen in reality show Dance Deewane
madhuri dixit - फोटो : file photo

आपको बता दें, माधुरी की इस साल 'टोटल धमाल', 15 अगस्त और 'कलंक' तीन फिल्में रिलीज हुई, जिनसें 'टोटल धमाल' ने खूब कमाई की। 'कलंक' फ्लॉप रही पर लोगों को फिल्म में माधुरी का अभिनय पसंद आया।

विज्ञापन
After Kalank Madhuri Dixit will be seen in reality show Dance Deewane
फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित - फोटो : file photo
फिल्म '15 अगस्त' मराठी भाषा में बनी फिल्म है जिसे माधुरी ने प्रोड्यूस किया है। अपने आने वाले शो के लिए माधुरी ने खास तौर पर एक म्यूजिक वीडियो शूट भी किया है। इस वीडियो को शो के दूसरे जज तुषार कालिया ने कोरियोग्राफ किया है।    
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed