{"_id":"5ce3e23ebdec220729256700","slug":"know-about-urmila-matondkar-love-story-with-ram-gopal-varma-before-lok-sabha-elections-2019-result","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टॉप की एक्ट्रेस बन कैसे करियर चौपट कर बैठी थीं उर्मिला, इस डायरेक्टर की वजह से भुगतना पड़ा अंजाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टॉप की एक्ट्रेस बन कैसे करियर चौपट कर बैठी थीं उर्मिला, इस डायरेक्टर की वजह से भुगतना पड़ा अंजाम
Tue, 21 May 2019 07:08 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 21 May 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
रोड शो के दौरान उर्मिला मतोंडकर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार 17 वें लोकसभा चुनाव में कई फिल्मी सितारों ने अपना राजनीतिक करियर शुरू किया है। इसमें बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा उर्मिला मातोंडकर भी हैं। 45 वर्षीय उर्मिला मातोंडकर ने उत्तरी मुंबई सीट पर कांग्रेस पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा। अब उन्हें केवल 23 मई का इंतजार है।
उर्मिला मातोड़कर
- फोटो : file photo
एक वक्त टॉप की एक्ट्रेस रहीं उर्मिला के साथ ऐसा क्या हुआ कि उनका करियर लगभग ठप पड़ गया। दरअसल इसकी वजह एक डायरेक्टर बने। उर्मिला मातोंडकर के अफेयर की खबरों ने बॉलीवुड के गलियारों में खूब सुर्खियां बटोरी। उनके अफेयर के किस्से डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के साथ चर्चा में रहे। राम गोपाल वर्मा की हर फिल्म में उर्मिला होती थीं।
Urmila Matondkar
- फोटो : file photo
उर्मिला के अफेयर की खबरें उस वक्त उड़ीं जब रामगोपाल वर्मा ने अपनी एक फिल्म से माधुरी दीक्षित को हटा दिया और उर्मिला मातोंडकर को ले लिया। रामू ने उर्मिला के साथ फिल्म रंगीला बनाई जो सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद उर्मिला रंगीला गर्ल के नाम से पहचानी जाने लगीं। एक फिल्म ने उर्मिला को ऊंचाईयों तक पहुंचा दिया लेकिन इस बीच उनका करियर गोते खाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
urmila matondkar
- फोटो : file photo
राम गोपाल वर्मा की वजह से उनका करियर ऊंचाईयों तक पहुंचा वहीं उनके फिल्मी करियर डूबने के पीछे की वजह भी राम गोपाल वर्मा को ही बताया गया। कहा जाता है कि उर्मिला ने राम गोपाल वर्मा की फिल्में करने के कारण दूसरे कई डायरेक्टर्स को मना कर दिया था।
विज्ञापन
urmila matondkar
- फोटो : amar ujala
राम गोपाल वर्मा के साथ बॉलीवुड में कई लोगों की नहीं पटती थी। इस वजह से बॉलीवुड के कई डायरेक्टर्स ने उर्मिला को फिल्मो में लेने से मना कर दिया था। ऐसे में जब राम गोपाल वर्मा ने उर्मिला को अपनी फिल्मों में लेना बंद कर दिया तो उन्हें कोई सहारा ना मिल सका और वो इंडस्ट्री से गायब हो गईं।