{"_id":"5ce3e726bdec220709710043","slug":"sunil-dutt-to-amitabh-bachchan-hit-and-flop-bollywood-celebrities-list-who-entered-in-politics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये 8 सितारे भी राजनीति में दांव पर लगा चुके हैं किस्मत, कुछ हुए हिट तो कुछ फ्लॉप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये 8 सितारे भी राजनीति में दांव पर लगा चुके हैं किस्मत, कुछ हुए हिट तो कुछ फ्लॉप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 21 May 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
Dharmedra, Vinod, Amitabh
- फोटो : twitter
Link Copied
बॉलीवुड से राजनीति में कई सितारे आए। कुछ के हाथ सफलता लगी तो कुछ तमाम कोशिशों के बाद भी नई पारी में पैर नहीं जमा सके। ऐसा नहीं है कि फिल्मी सितारों ने राजनीति का रुख अभी किया। कई साल पहले से बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके स्टार्स ने राजनीतिक का दामना थाम चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले आए एग्जिट पोल ने राजनीतिक पार्टियों के बीच तहलका मचा दिया है। एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को बढ़त मिल रही है वहीं बाकी पार्टियां पिछड़ती हुई दिखीं। जानिए ऐसे कौन से स्टार्स हैं जो राजनीति में हिट और फ्लॉप रहे।
Trending Videos
2 of 8
Sunil Dutt
- फोटो : twitter
80 के दशक में ही एक ऐसी राजनीतिक घटना हुई, जिसने फिल्मी दुनिया को भी प्रभावित किया। वो थी अक्टूबर, 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या। दिसंबर 1984 में चुनाव होने थे। राजीव गांधी ने अपने दोस्त और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और सुनील दत्त से चुनाव लड़ने के लिए कहा था। सुनील दत्त 1984 में चुनाव जीत गए और सांसद बनने के बाद 2005 में मरते दम तक कांग्रेस में ही रहे। सुनील दत्त उन चंद हिंदी फिल्मी सितारों में से थे जो केंद्र में मंत्री भी बने और बतौर राजनेता उनकी बहुत इज्जत थी। फिलहाल सुनील दत्त अब इस दुनिया में नहीं है हालांकि राजनीति में उनका सफर हिट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
Amitabh Bachchan
- फोटो : twitter
1984 में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का इलाहाबाद से हेमवती नंदन बहुगुणा से चुनाव लड़ना उस समय की सबसे बड़ी खबर थी। राजनीति ने ऐसी करवट ली कि बोफोर्स घोटाले में नाम आने के बाद सांसद अमिताभ का राजनीति से मोह भंग हो गया और उन्होंने राजनीति छोड़ दी। साथ ही उनकी गांधी परिवार से दूरी भी बढ़ने लगी। बिग बी का राजनीति करियर फ्लॉप रहा।
4 of 8
Rajesh Khanna
- फोटो : file photo
1991 के चुनाव के समय अमिताभ फिल्मों और राजनीति दोनों से दूर हो चुके थे। उस समय राजीव गांधी ने राजेश खन्ना से नई दिल्ली में लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ लड़ने के लिए आग्रह किया। ये महज संयोग था कि कभी राजेश खन्ना और अमिताभ एक तरह से प्रतिदंद्वी ही थे और बच्चन के बाद कांग्रेस से राजेश खन्ना चुनाव लड़ रहे थे। 1991 के चुनाव में राजेश खन्ना आडवाणी से सिर्फ 1,589 वोटों से हारे थे। जब 1992 में उपचुनाव हुआ तो राजेश खन्ना फिर नई दिल्ली से लड़े। राजेश खन्ना ने जल्दी ही राजनीति छोड़ दी और उनकी यह पारी फ्लॉप रही।
विज्ञापन
5 of 8
Vinod Khanna
- फोटो : twitter
पंजाबी परिवार से आने वाले विनोद खन्ना ने 1998 में गुरदासपुर, पंजाब से एक बाहरी होने के बावजूद लोकसभा चुनाव लड़ा। 2009 का चुनाव छोड़ दिया जाए तो अपनी दुनिया को अलविदा कहने तक वे वहां से सांसद रहे। साथ ही विदेश राज्य मंत्री भी बने। उनके रहते इलाके में कई ब्रिज बने और उन्हें 'सरदार ऑफ ब्रिज' भी कहा जाने लगा। जब विनोद खन्ना 1999 में भाजपा से चुनाव लड़ रहे थे तो उन्होंने हेमा मालिनी से उनके लिए प्रचार करने के लिए कहा। हेमा का राजनीति से कोई नाता नहीं था। उन्होंने शुरुआती उलझन के बाद विनोद खन्ना के लिए प्रचार किया था। विनोद खन्ना सुनील दत्त की तरह की राजनीति में मजबूत पकड़ थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।