सब्सक्राइब करें

बच्चन बहू का मीम शेयर कर बुरे फंसे विवके ओबेरॉय, बिग बी के फैंस ने दे डाली लीगल एक्शन लेने की सलाह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 21 May 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan reaction after Vivek Oberoi shared meme of Aishwarya Rai Bachchan
Vivek Oberoi, Amitabh Bachchan - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपने एक ट्वीट की वजह से आलोचना का सामना कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एग्जिट पोल से जुड़ा एक ऐसा मीम शेयर किया, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और उनकी तस्वीर के जरिए एग्जिट पोल और नतीजों पर कटाक्ष किया गया था। इस बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के एक ट्वीट को विवेक ओबेरॉय के विवादित ट्वीट के जवाब में देखा जा रहा है।


Trending Videos
Amitabh Bachchan reaction after Vivek Oberoi shared meme of Aishwarya Rai Bachchan
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
बिग बी ने ट्विटर पर लिखा है कि, 'मीडिया पर सोच समझ कर जिक्र करो , ए दोस्त कहीं सामाजिक ऐतबार से गैर मुनासिब ना हो।' हालांकि अमिताभ बच्चन का ये ट्वीट विवेक ओबेरॉय के विवादित ट्वीट से पहले का है। लेकिन अमिताभ बच्चन के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस ट्वीट को विवेक ओबेरॉय से जोड़ रहे हैं। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan reaction after Vivek Oberoi shared meme of Aishwarya Rai Bachchan
Vivek Oberoi - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर एक यूजर्स ने कमेंट में लिखा, 'इशारों इशारों में आपने बहुत कुछ कह दिया बच्चन साहब ! हम आपकी बात से सहमत है, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब किसी की निजी जिंदगी में दखल देना नहीं, "ना मैं गिरा न मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे,लेकिन मुझे गिराने में कई लोग सौ बार गिरे" वहीं दूसरे ने लिखा, 'सर सोशल मीडिया पर इस बेवकूफ @vivekoberoi ने सोच-समझकर जिक्र नहीं किया। हो सके तो लीगल एक्शन लीजिए इस पर।'



Amitabh Bachchan reaction after Vivek Oberoi shared meme of Aishwarya Rai Bachchan
Vivek Oberoi - फोटो : instagram
अलावा अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर यूजर्स ने कई कमेंट किए। आपको बता दें कि विवेक ओबेरॉय ने अपने ट्वीट में लिखा था कि, 'हाहा, क्रिएटिव! यहां कोई पॉलिटिक्स नहीं...सिर्फ लाइफ। क्रेडिट : @pavansingh1985.'इसके साथ उन्होंने स्माइली वाली इमोजी भी बनाया था। दरअसल,  इस मीम की पहली तस्वीर में सलमान खान और ऐश्वर्या राय दिखाई दे रहे थे, जिसके साथ लिखा गया था, 'ओपिनियन पोल'। दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या राय के साथ विवेक ओबेरॉय नजर आ रहे थे, जिसपर लिखा गया था 'एग्जिट पोल' और आखिरी तस्वीर में ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ दिख रही थीं, जिस पर 'रिजल्ट' लिखा गया था।
 
विज्ञापन
Amitabh Bachchan reaction after Vivek Oberoi shared meme of Aishwarya Rai Bachchan
Vivek Oberoi - फोटो : ani
महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की प्रमुख विजया रहातकर ने एग्जिट पोल वाले मीम पर संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी करने की बात कही है। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि,'हमें अच्छा लगेगा कि विवेक ओबेरॉय सोशल मीडिया या फिर व्यक्तिगत तौर पर इस मामले में माफी मांगे। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो फिर हम देखेंगे की उन पर क्या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हम इस ट्वीट को ट्विटर से हटाने की मांग कर रहे हैं।' वहीं विवेक ओबेरॉय इस पूरे मामले पर सफाई तो दी लेकिन माफी नहीं मांगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed