सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: ‘दोस्ताना 2’ के लिए राजकुमार राव पर बनी आम सहमति, अक्षय कुमार का नाम संभावितों में नहीं

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 21 Apr 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
After Kartik Aaryan Consensus Reached On Rajkumar Rao For Dostana 2 Akshay Kumar's Name Not In Probabilities
करण जौहर और राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्माता करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से कार्तिक आर्यन की छुट्टी होने के बाद उनकी जगह लेने वाले हीरो के नाम पर हिंदी सिनेमा में सट्टा लगना शुरू हो गया है। सट्टा बाजार में हलचल है कि इस फिल्म में कार्तिक की जगह अभिनेता अक्षय कुमार या विकी कौशल ले सकते हैं। इस बीच ‘अमर उजाला’ को सूत्रों से जानकारी मिली है कि फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में मेन लीड के लिए राजकुमार राव का नाम सबसे आगे चल रहा है। शुरू में भी ये फिल्म राजकुमार के पास ही गई थी और उनके मना करने पर करण जौहर ने कार्तिक को साइन किया था।

Trending Videos
After Kartik Aaryan Consensus Reached On Rajkumar Rao For Dostana 2 Akshay Kumar's Name Not In Probabilities
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा की गतिविधियों को लेकर आमतौर पर सट्टा किसी बड़ी फिल्म की रिलीज पर ही लगता रहा है। ये सट्टा फिल्म की ओपनिंग डे और वीकएंड पर होने वाली कमाई को लेकर लगता है। लेकिन, अरसे बाद सट्टा बाजार में किसी फिल्म की कास्टिंग को लेकर हलचल देखी गई है। मंगलवार से फिल्म ‘दोस्ताना 2’ की कास्टिंग पर सट्टा लगना शुरू हुआ तो सबसे पहला नाम सट्टा  बाजार में इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार का उछला। अक्षय कुमार और करण जौहर की दोस्ती काफी खास भी रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Kartik Aaryan Consensus Reached On Rajkumar Rao For Dostana 2 Akshay Kumar's Name Not In Probabilities
अक्षय कुमार और करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार की अरसे से रिलीज की राह देख रही फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के निर्माताओं में से एक करण जौहर भी शामिल हैं। अक्षय इससे पहले करण जौहर के साथ ‘ब्रदर्स’ ‘गुड न्यूज़’ और ‘केसरी’ जैसी फिल्में कर चुके हैं। लेकिन, फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में अक्षय कुमार की एंट्री इसलिए मुश्किल लग रही है क्योंकि अभी तक के हिसाब से इस फिल्म की कहानी युवाओं पर आधारित है। फिल्म में जान्हवी कपूर और लक्ष्य को भी इसी हिसाब से साइन किया गया था।

After Kartik Aaryan Consensus Reached On Rajkumar Rao For Dostana 2 Akshay Kumar's Name Not In Probabilities
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘दोस्ताना 2’ को लेकर चल रही अटकलों के बीच ‘अमर उजाला’ ने अपने स्तर पर छानबीन की तो पता चला है कि फिल्म निर्माताओँ की तरफ से अभी तक इस फिल्म की दोबारा कास्टिंग शुरू नहीं की गई है। फिल्म के निर्देशक कॉलिन डि कुन्हा अपनी पटकथा को नए सिरे से मांज रहे हैं और इस फिल्म की कास्टिंग अब पूरी स्क्रिप्ट के नवीनीकरण के बाद ही शुरू होगी। अक्षय कुमार और विकी कौशल का नाम सट्टा बाजार की अपनी अटकलें ही नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
After Kartik Aaryan Consensus Reached On Rajkumar Rao For Dostana 2 Akshay Kumar's Name Not In Probabilities
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यही नहीं धर्मा प्रोडक्शंस के सूत्र ये भी बताते हैं कि फिल्म ‘दोस्ताना 2’ जब शुरू हुई थी तो सबसे पहले जिस कलाकार से इस बारे में संपर्क किया गया था, वह थे राजकुमार राव। राजकुमार राव ने हाल ही में लगातार सफल फिल्में देकर अपनी ब्रांड वैल्यू काफी बढ़ा ली है। उनकी तीन फिल्मों ‘छलांग’, ‘लूडो’ और ‘द व्हाइट टाइगर’ ने ओटीटी पर कामयाबी की हैट्रिक लगाई है। फिल्म ‘रूही’ ने भी सिनेमाघरों में अच्छा कारोबार किया। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘दोस्ताना 2’ की नई कास्टिंग के संभावितों में राजकुमार राव का नाम सबसे आगे है। धर्मा प्रोडक्शंस में भी उनके नाम पर आम सहमति बनती बताई जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed