कोरोना वायरस की वजह से इस समय पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में हर शख्स घर में कैद हो गया है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारे तक सभी इस लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। घर पर बोरियत न छाए इसके लिए अलग-अलग तरह की कोशिशें हो रही हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने क्वारंटाइन का उपयोग करने के तरीके बताते हुए अपने पति विराट कोहली और माता-पिता के साथ बोर्ड गेम (मोनोपोली) खेलते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसे शेयर करते हुए अनुष्का ने बताया था कि इस गेम में खूब टक्कर हुई, साथ ही अभिनेत्री ने लोगों से पूछा था कि ये गेम किसने जीता?
विराट से गेम में हार जाने के बाद अनुष्का ने लिखी दिल छू लेने वाली बात, कहा- वो मेरे दिल का विजेता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का की इस पोस्ट के नीचे कई लोगों ने कमेंट कर विनर का नाम लिखा। ज्यादातर लोगों ने अनुष्का को ही विजेता बताया। हालाकि बाद में अनुष्का ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी के जरिए खुलासा कर दिया कि उस गेम को किसने जीता। अनुष्का ने विराट की तस्वीरे शेयर की जिसमें उनके सिर पर जीत का ताज लगा था। इसके कैप्शन में अनुष्का ने लिखा, ये हैं मोनोपोली और मेरे दिल के विजेता।'
बता दें कि अनुष्का ने अपने माता-पिता और विराट की गेम खेलती हुई तस्वीर के साथ दिल को छू लेने वाला नोट लिखा था और परिवार के साथ रिश्ते मजबूत करने के लिए क्वारेंटाइन टाइम का उपयोग करने के तरीके पेश किए। अनुष्का ने लिखा, "हमारी बुनियादी देखभाल करने वाला हमारा परिवार ही हमें यह सिखाता है कि जीवन के पथ पर हमें कैसे आगे बढ़ना है, कैसे चलना है, कैसे खाना है, कैसे सोशलाइज करना है और कैसे दुनिया का सामना करना है। इससे हमारी शुरुआती कंडीशनिंग होती है जिसका हम पर अमिट प्रभाव पड़ता है। आज हम जिस दुनिया में हैं, उसमें पता नहीं कल क्या हो? मुझे यकीन है कि आप में से बहुतों को अपने परिवार के साथ ही तसल्ली और मेल-जोल का अहसास होता है। ”
खुद के और अपने प्रियजनों की सुरक्षा के लिए अनुष्का ने सभी को घर पर रहने की सलाह दी। उन्होंने आगे लिखा, “अपने जीवन के हर अनमोल व्यक्ति का खयाल रखने के लिए घर पर ही रहें और इन पलों का भरपूर आनंद भी लें। मुस्कुराएं, हंसें, शेयर करें, प्यार जताएं, गलतफहमियां दूर करें, रिश्तों की डोर सुंदर और मजबूत बनाएं, जिंदगी और अपने सपनों के बारे में बातें करें तथा एक बेहतर कल की प्रार्थना करें।"
“हम सभी का दिल दहल गया है, हम सभी गहराई तक प्रभावित हुए हैं और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हम इन अनुभवों से मिली सीख याद रखेंगे। आशा करती हूं कि यह सारा कुछ घटित होने से पहले वाली अपनी दुनिया के बारे में पुनर्विचार करने की दिशा में हम सबने खुद को ढाल लिया होगा...।"
टिक टॉक को टक्कर देने मैदान में उतरा फ्लिपकार्ट, वरुण धवन के साथ मिलकर शुरू किया ये रियलिटी शो
View this post on Instagram
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on