फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यौन शोषण के आरोपों के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए साजिद खान

Mon, 28 Jan 2019 08:55 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 28 Jan 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
After metoo accused Sajid khan spotted at Amit Thackeray Wedding Reception
sajid khan

मीटू (Metoo) के तहत लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद साजिद खान (Sajid khan) पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए। मौका था राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे की शादी के रिसेप्शन (Amit Thackeray Wedding Reception) का। रिसेप्शन में साजिद कुर्ता पायजामा और ब्लैक जैकेट में नजर आए। शादी में उन्होंने मीडिया को पोज भी दिया।

After metoo accused Sajid khan spotted at Amit Thackeray Wedding Reception
sajid khan
यौन शोषण के आरोप के बाद साजिद खान कई सार्वजनिक मौकों पर शामिल होने से बचते नजर आए थे। ये पहली बार है जब साजिद किसी सार्वजनिक मौके में शरीक होने पहुंचे। बता दें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के रिसेप्शन में कई जाने-माने राजनेता, बॉलीवुड और खेल सेलेब पहुंचे थे।
After metoo accused Sajid khan spotted at Amit Thackeray Wedding Reception
sajid khan and simran suri
इससे पहले साजिद खान को इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर एसोसिएशन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। यौन शोषण के आरोपों से घिरे साजिद खान को इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर से भी निलंबित कर दिया गया। साजिद खान की सदस्यता को एक साल के लिए तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
After metoo accused Sajid khan spotted at Amit Thackeray Wedding Reception
sajid khan

साजिद पर यौन उत्पीड़न कर आरोप लगाते हुए एक महिला पत्रकार ने अपनी आपबीती शेयर की थी। उसने कहा कि वह साजिद की बहन फराह खान का इंटरव्यू लेने उनके घर गई थीं तब उनकी मुलाकात साजिद से हुई, साजिद ने इस मौके पर उसे बलपूर्वक किस करने की कोशिश की थी।हालांकि साजिद खान ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया था।

विज्ञापन
After metoo accused Sajid khan spotted at Amit Thackeray Wedding Reception
sajid khan, alok nath

इतना ही नहीं साजिद खान पर लगे आरोपों के तुरंत बाद उन्हें फिल्म 'हॉउसफुल 4' से बाहर कर दिया गया था। आपको बता दें अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने जब नाना पाटेकर सहित कई फिल्म कलाकारों पर यौन शोषण के आरोप लगाए तो मी टू का मुद्दा तेजी से जोर पकड़ता गया और अलोक नाथ, कैलाश खेर, अभिजीत भट्टाचार्य, रजत कपूर, सुभाष घई, साजिद खान, विकास बहल, चेतन भगत, अनु मलिक, विवेक अग्निहोत्री सहित तमाम और लोगों का नाम सामने आए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed