फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब सिनेमा के डिफॉल्टर्स पर बैंकों की नजर, होने जा रही अजय देवगन और सुनील शेट्टी की फिल्मों की नीलामी

Mon, 28 Jan 2019 08:26 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 28 Jan 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
Director deepak shivdasani film auctions due to Bank loan
बैंकों से कर्ज लेकर पैसे न लौटाने वालों के खिलाफ की जा रही सख्ती अब हिंदी सिनेमा तक आ पहुंची है। सलमान खान स्टारर बागी बनाने वाले निर्माता निर्देशक दीपक शिवदासानी की तीन फिल्मों के निगेटिव और शूट की गई सामग्री बैंक के पैसे न चुकाने पर नीलाम की जा रही है। इस बारे में बैंक ने नोटिस भी जारी कर दिया है।
Director deepak shivdasani film auctions due to Bank loan
deepak shivdasani
यस बैंक की तरफ से जारी की गई इस नोटिस में कहा गया है कि निर्माता निर्देशक दीपक शिवदासानी और उनके मित्रों ने सुनील शेट्टी, सोनाली बेंद्रे और पूजा बत्रा स्टारर फिल्म भाई (1997), अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म ये रास्ते हैं प्यार के (2001) और लक्ष्मी, रवि किशन और रति अग्निहोत्री स्टारर जूली 2 (2017) के लिए बैंक से क्रेडिट पर पैसा लिया।
Director deepak shivdasani film auctions due to Bank loan
Suneil Shetty
अब बैंक का पैसा वापस न मिलने पर इन फिल्मों के सारे अधिकार खुले बाजार में नीलाम किए जा रहे हैं। बैंक का ये कदम बैंकों से कर्ज लेकर पैसे न लौटाने वालों के लिए सबक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Director deepak shivdasani film auctions due to Bank loan
जूली 2 - फोटो : social media
दीपक शिवदासानी की आखिरी फिल्म जूली 2 को लेकर इसकी मेकिंग के समय काफी विवाद भी हुआ था और जूली नाम से 2004 में फिल्म बनाने वाले निर्माता एन आर पचीसिया ने ये शीर्षक अपने पास रखने के लिए काफी जतन भी किए। लेकिन, कामयाब नहीं हुए।
विज्ञापन
Director deepak shivdasani film auctions due to Bank loan
पहलाज निहलानी
जूली 2 में बतौर निर्माता सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का नाम भी शामिल हैं और बैंक की नोटिस में उनका नाम भी डिफॉल्टर्स की सूची में शामिल है। हाल ही में पहलाज निहलानी की फिल्म रंगीला राजा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई है। फिल्म में गोविंदा अहम रोल में हैं। पहलाज का आरोप है कि उनकी फिल्म को जानबूझ की स्क्रीन नहीं दी गई और उनकी फिल्म फ्लॉप हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed