{"_id":"5be1320abdec2269b642a81f","slug":"after-namaste-england-flop-parineeti-chopra-nervousness-for-sandeep-aur-pinky-faraar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्यों डूबने के कगार पर पहुंचा परिणीति का करिअर, आने वाली फिल्म को लेकर बढ़ी घबराहट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्यों डूबने के कगार पर पहुंचा परिणीति का करिअर, आने वाली फिल्म को लेकर बढ़ी घबराहट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
parineeti chopra
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म इंडस्ट्री में बॉक्स ऑफस के नतीजों से सितारों की कीमत बढ़ती घटती हैं। परिणीति चोपड़ा अपनी हालिया फिल्मों के खराब परफॉरमेंस से चिंतित हैं क्योंकि इनका परिणाम उनकी आने वाली फिल्मों पर पड़ रहा है। हाल में परिणीति और अर्जुन कपूर स्टारर नमस्ते इंग्लैंड ने टिकट खिड़की पर पानी भी नहीं मांगा। समस्या यह है कि इस जोड़ी की एक और फिल्म संदीप और पिंकी फरार तैयार बनी रखी है।
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा
- फोटो : file photo
नमस्ते इंग्लैंड का हश्र देख कर इस फिल्म के निर्माताओं के होश उड़ गए हैं। उन्होंने सबसे पहला कदम यह उठाया है कि फिल्म को 2018 की जगह 2019 में रिलीज करने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार निर्माता अब इस सोच में अर्जुन परिणीति की फ्लॉप जोड़ी वाली फिल्म को कैसे प्रमोट किया जाए कि लोगों की उसमें दिलचस्पी जागे। वह फिल्म भी फ्लॉप न हो जाए। इंडस्ट्री के जानकारों की मानें तो नमस्ते इंग्लैंड फ्लॉप होने और संदीप और पिंकी फरार आगे बढ़ने से परिणीति को ज्यादा नुकसान है क्योंकि अर्जुन इंडस्ट्री के परिवार से हैं और उनके पिता बड़े प्रोड्यूस हैं।
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : file photo
परिणीति चोपड़ा के पास कोई सहारा नहीं है। लेडीज वर्सेज रिक्की बहल, इश्कजादे तथा शुद्ध देसी रोमांस से बढ़िया शुरुआत करने वाली परिणीति का करिअर हंसी तो फंसी से नीचे आ गया था और दावत एइश्क, किल दिल, मेरी प्यारी बिंदु, में वह फ्लॉप होती गईं। गोलमाल अगेन सफल थी, परंतु इसका क्रेडिट परिणीति को नहीं गया क्योंकि यह मल्टीस्टारर फ्रेंचाइजी फिल्म थी। इधरए नमस्ते इंग्लैंड के बाद मीडिया में पॉजिटिव खबरें भी नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर
- फोटो : file photo
उन्हें निर्देशक अनुराग बसु की लाइफ इन अ मैट्रो में लिए जाने की खबरें थीं। फिर कहा गया कि नमस्ते इंग्लैंड का हाल देखकर उन्हें हटा दिया गया। हालांकि परिणीति ने इस बात का खंडन किया कि वह फिल्म में थीं। बसु ने भी इस बात से इंकार किया कि उन्हें साइन किया गया। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वैसे परिणीति से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वह फिल्म से खुद हटी हैं क्योंकि डेट्स की समस्या थी। जानकारों के अनुसार परिणीति के पास अब ज्यादा फिल्में नहीं हैं और उनका मुख्य आसरा जबरिया जोड़ी ही है।
विज्ञापन
परिनीती चोपड़ा
- फोटो : file photo
दूल्हे की जबरन शादी कराने वाली घटनाओं पर आधारित इस कहानी में फ्लॉप सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। अत: फिल्म वाकई अच्छी बनी तभी परिणीति करिअर में कुछ अच्छे की उम्मीद कर सकती हैं। वैसे अक्षय कुमार स्टारर केसरी में भी परिणीति हैं परंतु वह फिल्म मुख्य रूप से हीरो की कहानी है। ऐसे में उनके हिस्से कितना बड़ा और अहम रोल आएगा अभी कोई नहीं बता सकता। कुल मिला कर परिणीति करिअर के कठिन मोड़ पर खड़ी हैं। शुरुआती दिनों में जब उनका करिअर ऊंचाई ले रहा था वह चुनिंदा प्रोडक्शन हाउसों से बाहर नहीं निकलीं। इससे स्वतंत्र निर्माता भी उन्हें लेकर फिल्म बनाने में खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।