{"_id":"5be124efbdec22697b116a30","slug":"shweta-tiwari-talks-about-her-relationship-with-husband-abhinav-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1 साल से पति से दूर रह रही हैं श्वेता तिवारी, अब शादी टूटने की खबरों पर दिया ये जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
1 साल से पति से दूर रह रही हैं श्वेता तिवारी, अब शादी टूटने की खबरों पर दिया ये जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
Shweta Tiwari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ समय से ये खबर आ रही है कि श्वेता तिवारी और उनके दूसरे पति अभिनव कोहली के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पिछले 1 साल से दोनों एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। अब एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली के साथ सेपरेशन की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है।
shweta tiwari
श्वेता तिवारी ने एक इंटरव्यू में बताया- शादियां इन दिनों इसलिए टूट रही हैं क्योंकि उनके पास शादी से निकलने का ऑप्शन मौजूद रहता हैं। पति हो या पत्नी किसी को भी सेल्फ डिपेंडेंट होना पसंद नहीं आ रहा हैं। साथ ही महिलायों की सहनशीलता आज के दिन में कम होती नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
श्वेता ने आगे कहा- '1 साल पहले मेरे पति अभिनव के पिता का निधन हुआ था। इस कारण वो पिछले एक साल से बेंगलुरु में रह रहे हैं। जब लोगों को यह पता चला कि अभिनव हमारे साथ नहीं रह रहे हैं तो उन्हें लगा हमारी शादीशुदा जीवन में कुछ ठीक नहीं चल रहा हैं। लेकिन मैं कहना चाहूंगी की मेरी शादी में कोई समस्या नहीं है। हम एक दूसरे के साथ बहुत खुश हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
palak tiwari
श्वेता ने बच्चे को जन्म देने के बाद एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। लेकिन हाल ही में उन्होंने 'जब वी सेपरेटेड' नाटक से एक्टिंग की दुनिया में वापसी की है। श्वेता तिवारी को खबरों में बने रहना खूब आता है। हाल ही में उनहोंने कहा था कि उनकी बेटी पलक तिवारी को 'कसौटी जिंदगी के' में प्रेरणा का रोल ऑफर हुआ था लेकिन पढ़ाई की वजह से उन्होंने इसे करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
ekta kapoor
इसके बाद एकता ने जमकर श्वेता की क्लास लगाई थी उन्होंने कहा था अच्छा मुझे तो पता ही नहीं था मैंने प्रेरणा का रोल पलक को ऑफर किया है। बता दें श्वेता तिवारी को असली पहचान 2001 में शुरू हुए सीरियल कसौटी जिंदगी के सीरियल से मिली थी। इस सीरियल में श्वेता ने प्रेरणा का रोल अदा किया था।