{"_id":"5be12354bdec222765623d14","slug":"priyanka-chopra-enjoyed-bachelor-party-with-isha-ambani-and-parineeti-chopra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTO: प्रियंका चोपड़ा ने बैचलर पार्टी में पहनी बेहद छोटी ड्रेस, ईशा अंबानी बनीं पार्टी की शान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PHOTO: प्रियंका चोपड़ा ने बैचलर पार्टी में पहनी बेहद छोटी ड्रेस, ईशा अंबानी बनीं पार्टी की शान
Tue, 06 Nov 2018 10:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा की शादी की तारीख भले ही सामने ना आई हो लेकिन रस्में शुरू हो चुकी हैं । ब्राइडल शॉवर के बाद अब उनकी बैचलर पार्टी की तस्वीरें सामने आई हैं । प्रियंका ने एम्स्टरडैम में अपनी बैचलर पार्टी सेलीब्रेट की । इसमें ईशा अंबानी से परिणीति चोपड़ा तक शामिल हुईं ।
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
इसके अलावा प्रियंका की हॉलीवुड फ्रेंड़्स भी इस बैचलर पार्टी की शान बनीं । अलग-अलग फ्रेंड सर्कल के साथ प्रियंका पार्टी कर रही हैं । सेलिब्रेशन की तस्वीरें परिणीति और प्रियंका ने इंस्टा पर शेयर की हैं । जहां उनके फ्रेंड्स रेड आउटफिट में नजर आ रहे हैं । वहीं प्रियंका चोपड़ा व्हाइट कलर की ड्रेस में दिखीं ।
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
9 साल छोटे मंगेतर के साथ शादी करने से पहले प्रियंका हर दिन को एंज्वॉय कर रही हैं । देसी गर्ल का स्टाइलिश अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है । शॉर्ट व्हाइट ड्रेस को उन्होंने फैदर जैकेट के साथ कैरी किया है । साथ ही रेड लिपस्टिक और खुले बाल उनके आउटफिट को कॉम्पलिमेंट कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
खबरों की मानें तो प्रियंका और निक की शादी 1 दिसंबर को जोधपुर के आलीशान महल से होगी । साथ ही दोनों एक नहीं बल्कि दो बार शादी करेंगे । एक बार हिंदू और एक बार क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी होगी । दोनों एक-दूसरे की धार्मिक आस्था का सम्मान करना चाहते हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 30 नवंबर से प्रियंका का शादी समारोह शुरू होगा । हालांकि अभी प्रियंका या निक की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है । इससे पहले हुई बैचलरेट पार्टी में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और सास डेनिस जोनस भी शामिल हुई थीं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।