{"_id":"5be11cf8bdec2269424c0f15","slug":"unknown-fact-about-sanjeev-kumar-he-was-not-a-first-choice-for-thakur-role-in-sholay","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजीव कुमार को बाहर कर ये रोल हथियाना चाहते थे धर्मेंद्र, हेमा मालिनी के चक्कर में बदल गया था सबकुछ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजीव कुमार को बाहर कर ये रोल हथियाना चाहते थे धर्मेंद्र, हेमा मालिनी के चक्कर में बदल गया था सबकुछ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
संजीव कुमार
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार संजीव कुमार की आज पुण्यतिथि है। उन्होंने फिल्मी परदे पर कई तरह के चुनौती भरे किरदार कर दर्शकों के दिलों को जीता। बॉलीवुड को शानदार फिल्में देने वाले संजीव कुमार बहुत जल्द दुनिया को अलविदा कह गए। संजीव कुमार की फिल्मों और जया बच्चन के साथ उनकी सुपरहिट जोड़ी के कई किस्से मशहूर हैं लेकिन ‘शोले’ फिल्म में ठाकुर का किरदार उनके अभिनय से अमर हो गया।
संजीव कुमार
- फोटो : file photo
संजीव कुमार का महज 47 की उम्र में साल 1984 में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। संजीव कुमार को दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। साल 1960 में आई फिल्म 'हम हिंदुस्तानी' संजीव कुमार की पहली फिल्म थी। संजीव कुमार को हमेशा इस बात का डर रहता था कि वो जल्दी ही दुनिया को अलविदा कह देंगे इसके पीछे उनका एक डर था जो उनके मन में बैठ गया था। दरअसल संजीव कुमार के घर सभी मर्दों ने 50 से कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था ऐसे में संजीव कुमार को भी यही लगता था कि वो भी 50 से कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह देंगे।
संजीव कुमार
- फोटो : file photo
संजीव कुमार और जया बच्चन की जोड़ी एक समय बहुत हिट रही। संजीव कुमार ही ऐसे एक्टर थे जिनके साथ जया ने पति से लेकर ससुर तक के रोल किए। फिल्म 'कोशिश' में पति का रोल, 'अनामिका' में प्रेमी का किरदार, 'शोले' में ससुर का रोल और 'सिलसिला' में भाई का रोल कर दोनो ने बड़े परदे पर काफी सुर्खियां बटोरी। एक समय ऐसा भी आ गया कि परदे पर संजीव कुमार और जया बच्चन की जोड़ी को देखने के लिए इनके फैंस काफी उत्साहित रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
संजीव कुमार
- फोटो : file photo
कहा जाता है कि संजीव कुमार को एक बार नूतन ने सेट पर थप्पड़ मार दिया था। दरअसल 1969 में फिल्म 'देवी' की शूटिंग चल रही थी। इसमें हीरो थे संजीव कुमार और हीराइन थीं नूतन। शूटिंग के दौरान सेट पर एक पत्रिका में छपी अपने और संजीव के अफेयर की खबर को देखते ही नूतन का पारा चढ़ गया। खबर में लिखा था कि नूतन अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं हैं और पति से अलग होकर संजीव कुमार के साथ घर बसाना चाहती हैं लेकिन आखिरी शूटिंग शेड्यूल के दौरान उन्होंने संजीव कुमार को एक कोने में बुलाया और संजीव कुमार के गाल पर जोरदार तमाचा मारा।
विज्ञापन
संजीव कुमार
- फोटो : file photo
शायद आप नहीं जानते होंगे फिल्म 'शोले' में संजीव कुमार ने जो ठाकुर का रोल निभाया था उसे धर्मेन्द्र करना चाहते थे। उस समय हेमा मालिनी के प्यार के दीवाने दो एक्टर्स थे एक तो धर्मेन्द्र और दूसरे संजीव कुमार। फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी उलझन में पड़ गए। रमेश सिप्पी ने धर्मेन्द्र से कहा कि तुम्हें वीरू का रोल निभाते हुए ज्यादा से ज्यादा हेमा मालिनी के साथ रोमांस करने का मौका मिलेगा यदि तुम ठाकुर बनोगे तो मैं संजीव कुमार को वीरू का रोल दे दूंगा।