{"_id":"5a8676664f1c1b92268ba627","slug":"after-padman-sidharth-malhotra-manoj-bajpayee-aiyaary-banned-in-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पैडमैन' के बाद अब पाकिस्तान में 'अय्यारी' हुई बैन, वजह आर्मी बैकग्राउंड नहीं कुछ और","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पैडमैन' के बाद अब पाकिस्तान में 'अय्यारी' हुई बैन, वजह आर्मी बैकग्राउंड नहीं कुछ और
Fri, 16 Feb 2018 12:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aiyaary
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नीरज पांडे की फिल्म 'अय्यारी' की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। दूसरी फिल्म से रिलीज डेट टकराने की वजह से कई बार अय्यारी की रिलीज डेट को आगे बढ़ाना पड़ा। फिर फिल्म की कहानी पर विवाद हुआ जिस पर सेना ने आपत्ति जताई। स्क्रीनिंग के बाद फिल्म में कुछ संशोधनों की मांग की गई थी जिसके बाद सेंसर बोर्ड फिल्म सर्टिफेकेशन ने फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया, हालांकि फिल्म पर एक और संकट आ गया है।
2 of 5
Aiyaary
फिल्म भारतीय सेना की कहानी से जुड़ी है और देशभक्ति से प्रेरित है। जिसकी वजह से 'अय्यारी' को पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया। अब फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी। गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान में फिल्म 'पैडमैन' पर भी बैन लगा दिया गया। बता दें कि, पाकिस्तान में बॉलीवुड सिनेमा के प्रति दीवानगी है। दर्शक पाकिस्तानी फिल्मों से ज्यादा हिंदी फिल्में देखना पसंद करते हैं।
3 of 5
aiyaary
ऐसा नहीं है कि नीरज पांडे की यह कोई पहली फिल्म है जो पाकिस्तान में बैन हुई हो इससे पहले 'बेबी' और 'नाम शबाना' भी पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई थी। दोनों ही फिल्में डिफेंस इंटेलिजेंस पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Aiyaary
मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर ये फिल्म सेना के दो ऐसे अधिकारियों की कहानी है, जिनकी अपनी-अपनी विचारधारा है और इस दौरान उनके निर्णय का टकराव उभरता है। फिल्म में मुंबई के उस आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाले का भी जिक्र है, जो मकान सेना के लिए बनाए गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
Aiyaary
फिल्म में मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा रकुल प्रीत सिंह और पूजा चोपड़ा भी हैं। फिल्म का बजट लगभग 65 करोड़ बताया जा रहा है जिसमें प्रोडक्शन कॉस्ट 50 करोड़ और 15 करोड़ का प्रमोशनल कॉस्ट है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।