फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीकू के बाद फिर रोमांस करेंगे इरफान खान, दीपिका पादुकोण, विशाल बनाएंगे फिल्म

Fri, 22 Dec 2017 06:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Fri, 22 Dec 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
after piku Deepika Padukone And Irrfan will seen together in next film
'पीकू' फिल्म से दर्शकों का दिन जीतने वाले एक्टर इरफान खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से साथ नजर आने वाले हैं। फिलहाल फिल्म का नाम अभी घोषित नहीं किया गया है। खास बात ये है इस फिल्म को 'हैदर' और 'ओमकारा' जैसी शानदार फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके विशाल भारद्वाज डायरेक्ट करेंगे। 
after piku Deepika Padukone And Irrfan will seen together in next film
बताया जा रहा है कि इरफान खान और दीपिका पादुकोण स्टारा इस अनटाइटल्ड फिल्म को हनी त्रेहन डायरेक्ट कर रहे थे। इरफान खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को देखते हुए अब विशाल ने भी इस फिल्म में अपना इंटरेस्ट दिखाते हुए हनी के साथ इस फिल्म को डायरेक्ट करने का फैसला किया है।  
after piku Deepika Padukone And Irrfan will seen together in next film
हालांकि हनी विशाल के जूनियर रहे हैं, वहीं इन दोनों ने एक साथ कई फिल्मों के लिए काम किया। इसके चलते दोनों एक दूसरे को अच्छे से जानते भी हैं। विशाल और हनी के अलावा इस फिल्म को प्रेरणा अरोड़ा की प्रोड्यूसर कंपनी KriArj Entertainment प्रोड्यूस करेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
after piku Deepika Padukone And Irrfan will seen together in next film
विशाल भारद्वाज ने हैदर, ओमकारा, कमीने,  दृश्यम जैसी कई शानदार फिल्मों को डायरेक्ट किया है। वहीं इरफान खान विशाल के सबसे पसंदीदा एक्टर रहे हैं। इरफान ने विशाल की तलवार, मदारी और मकबूल जैसी कई फिल्मों में काम किया है।  
विज्ञापन
after piku Deepika Padukone And Irrfan will seen together in next film
वहीं बात करें इरफान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी की तो, इन दोनों ने 'पीकू' फिल्म में एक साथ  काम किया है। 'पीकू' में इन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन भी थे। इस फिल्म को और इरफान-दीपिका की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed