फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी के बाद इस एक्टर ने मायावती-अखिलेश पर साधा निशाना, बताया मुस्लिम विरोधी

Tue, 09 Apr 2019 07:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 09 Apr 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
after PM Modi Kamaal R Khan slame on Mayawati Akhilesh Yadav said they are stop frightening muslims
मंच पर एक साथ मायावती, अखिलेश यादव और अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला
अपनी बेतुकी बयानबाजी से हमेेशा सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान यानी केआरके ने पीएम मोदी के बाद अब उत्तर प्रदेश की नेता मायावती और अखिलेश यादव पर भी बयान दिया है। उन्होंने ट्विटर पर मायावती, अखिलेश और रालोद प्रमुख अजीत सिंह के गठबंधन को मुसलमान विरोधी बताते हुए निशाना साधा है। 
after PM Modi Kamaal R Khan slame on Mayawati Akhilesh Yadav said they are stop frightening muslims
KRK - फोटो : file photo
केआरके ने इन तीनों को कहा है कि वो मुसलमानों को डराना बंद करें। उन्होंने ट्वीट किया,'मायावती, अखिलेश यादव और अजीत सिंह कृपया मुसलमानों को डराना बंद करें। क्या यह वोट मांगने का सही तरीका है? खबरदार हो जाओ और गठबंधन को वोट दो! राजनैतिक रूप से आप सभी पार्टियां मुसलमानों के लिए भ्रष्ट जैसी ही हैं।' 
 

Please you people @Mayawati@yadavakhilesh#AjitSingh stop frightening Muslims. Is this the right way to ask for Votes? khabardar Ho Jaao Aur Gathbandhan Ko vote do! You all the political corrupt parties are same for Muslims.

— KRK (@kamaalrkhan) April 7, 2019
after PM Modi Kamaal R Khan slame on Mayawati Akhilesh Yadav said they are stop frightening muslims
KRK - फोटो : file photo
इससे पहले केआरके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा था। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को है। इस वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। इन चुनाव प्रचार के दौरान एक्टर केआरके ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।
 

Politicians don't have any Dharam-Imaan but they always fool poor people in the name of #Dharam only to get votes.

— KRK (@kamaalrkhan) April 7, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
after PM Modi Kamaal R Khan slame on Mayawati Akhilesh Yadav said they are stop frightening muslims
Kamaal Rashid Khan and PM Modi - फोटो : file photo
केआरके ने ट्वीट किया था कि,'जब मोदी जी हिमालय में चले गए थे तो भारतीय सेनाओं ने लाहौर में प्रवेश कर पाकिस्तानी सैनिकों को सचमुच में मारा था। जब मोदी जी स्कूल में इतिहास पढ़ रहे थे, तब गोवा को पुर्तगालियों ने कब्जे में ले लिया था। जब मोदी जी चाय बेच रहे थे तो इंदिरा गांधी ने सिक्किम को भारतीय राज्य के रूप में मान्यता दे दी थी।'
 

When Modi ji had just started wearing RSS dress in a “Shakha” PM Indira Gandhi had created Bangladesh n thousands of Pakistani soldiers had surrendered to Indian forces. When Modi ji was learning to ride a bicycle India had already started manufacturing airplanes and Helicopters.

— KRK (@kamaalrkhan) March 29, 2019
विज्ञापन
after PM Modi Kamaal R Khan slame on Mayawati Akhilesh Yadav said they are stop frightening muslims
केआरके - फोटो : SELF
केआरके यही नहीं रुके। उन्होंने इसके बाद एक और ट्वीट करते हुए लिखा- 'जब मोदी जी शाखा में आरएसएस की ड्रेस पहनते थे, तब इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश का निर्माण करा दिया था। सैकड़ों पाकिस्तानी सैनिकों को भारतीय सेना के सामने सरेंडर करना पड़ा था। जब मोदी जी साइकिल चलाना सीख रहे थे तब भारत ने एयरप्लेन और हेलिकॉप्टर का निर्माण करना शुरू कर दिया था। जो भी प्रोजेक्ट पिछले 4 साल में पूरे हुए हैं उन पर 8-10 साल पहले ही काम होना शुरू हो चुका था। ' कमाल आर खान को इन ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले भी वह कई बार इस तरह के ट्वीट कर चुके हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed