सब्सक्राइब करें

शादी से पहले ही सास के साथ खूब समय बिता रही हैं प्रियंका चोपड़ा, इस तस्वीर में जमकर की तारीफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Oct 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
After Priyanka Chopra Bridal shower picture with mother in law goes viral
Priyanka Chopra and mother in law - फोटो : Instagram

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हर तरफ छाई हुई हैं वजह है उनकी शादी। प्रियंका और निक की जब से सगाई हुई है तब से दोनों एक साथ काफी समय बिताते हुए देखे जा रहे हैं। इस बीच प्रियंका निक के परिवार से भी मेलजोल बढा़ते हुए दिखाई दीं। यहां तक कि उनकी मां से भी। प्रियंका और उनकी होने वाली सास की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें सास-बहू के बीच खास बॉडिंग दिखाई दे रही है। 

Trending Videos
After Priyanka Chopra Bridal shower picture with mother in law goes viral
priyanka chopra - फोटो : instagram

प्रियंका और उनकी होने वाली सास डेनिस मिलर जोनस की यह तस्वीर अपने आप में काफी खास है। इस तस्वीर में प्रियंका और निक की मां के बीच का रिश्ता काफी मजबूत और प्यार भरा नजर आ रहा है। इस बात का सबूत निकी की मां का ये कैप्शन है। निक की मां डेनिस ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत कैप्शन के साथ साझा किया। डेनिस मिलर जोनस ने लिखा - 'सो ब्लेस्ड, डॉटर इन लॉ लव।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

So Blessed #daughterinlove

A post shared by Denise Jonas (@mamadjonas) on

विज्ञापन
विज्ञापन
After Priyanka Chopra Bridal shower picture with mother in law goes viral
priyanka with nick family - फोटो : twitter

प्रियंका और उनकी मां की यह बॉडिंग सगाई में भी दिखी थी। निक की मां ने सगाई के दिन कुर्ता पहना हुआ था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनके बेटे निक जोनस ने भी भारतीय परिधान पहना हुआ था। इसके साथ ही पूजा-पाठ में शामिल भी हुई थीं। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि जहां एक ओर प्रियंका निक के परिवार में ढलना शुरू हुई हैं तो वहीं निक का परिवार भी प्रियंका के परिवार में ढलने की पूरी कोशिश कर रहा है। 

After Priyanka Chopra Bridal shower picture with mother in law goes viral
priyanka chopra - फोटो : instagram

प्रियंका और उनकी होने वाली सास की तस्वीर के अलावा प्रियंका के ब्राइडल शावर की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा की गोद भराई की रस्म हुई। यह रस्म निक जोनस के परिवार की तरफ से ऑर्गनाइज की गई थी। प्रियंका चोपड़ा की गोद भराई का यह कार्यक्रम न्यूयॉर्क में पूरा हुआ। इस मौके पर प्रियंका किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। प्रियंका ने सफेद रंग की गाउन के साथ डायमंड नेकलेस पहना हुआ था। इस फंक्शन में प्रियंका और निक के दोस्त शामिल हुए।

विज्ञापन
After Priyanka Chopra Bridal shower picture with mother in law goes viral
priyanka chopra - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा की गोद-भराई के इस कार्यक्रम के बारे में उनकी स्टाइलिस्ट मिमि ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। मिमि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर देसी गर्ल की खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘हमारी दुल्हन..।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका और निक नवंबर में शादी करेंगे। शादी का वेन्यू राजस्थान जोधपुर में रखा गया है । प्रियंका चोपड़ा चाहती हैं कि उनकी शादी भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार हो। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी चाहती हैं कि उनके होने वाले दामाद निक भारतीय कल्चर को अच्छे से जान लें। जिस वक्त प्रियंका और निक सात फेरे लेंगे, लगभग उसी समय दीपिका-रणवीर का रिसेप्शन होगा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Priyanka Perfect Chopra ❤❤ Via @mimi #PriyankaBridalShower . . . #PriyankaChopra #NickJonas #Quantico #Priyanka #PeeCee #Bollywood #Hollywood #MissWorld2000 #PriyankaNickEngagement #Queen #PiggyChops #Nickyanka #Prick #Niyanka #NickyankaEngagement #love #NP #pcglobaldomination1 #NYC #TheSkyIsPink #Priyonce @pc_globaldomination1 #queenofbollywood #jiju #desigirl #lovebirds

A post shared by PC globaldomination1 (@pc_globaldomination1) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed