{"_id":"5d3921038ebc3e6c940d0484","slug":"after-priyanka-chopra-smoking-picture-fans-asking-bipasha-basu-for-smoke","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका की सिगरेट पीते तस्वीर वायरल होने के बाद फैंस ने उठाए इस एक्ट्रेस पर सवाल, दिया करारा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका की सिगरेट पीते तस्वीर वायरल होने के बाद फैंस ने उठाए इस एक्ट्रेस पर सवाल, दिया करारा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bipasha Basu and Priyanka Chopra
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की सिगरेट पीते हुए तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर के बाद प्रियंका को ट्रोल किया गया था। प्रियंका का सिगरेट पीना इस वजह से भी चर्चा में रहा क्योंकि उन्हें अस्थमा है। साथ ही वह खुद भी सिगरेट को सेहत के लिए खतरनाक बताकर ट्वीट कर चुकी थीं। बॉलीवुड की देसी गर्ल की इस तस्वीर के बाद फैंस के मन में अपने स्टार्स को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। इस सवाल का शिकार हाल ही में बिपाशा बासु (Bipasha Basu) भी हुईं। हाल ही में बिपाशा के ऑन लाइन आते ही फैन ने उनसे पूछा क्या आप सिगरेट पीती हैं? यह सवाल सुनते ही बिपाशा ने भी करारा जवाब दिया।
2 of 5
bipasha basu
- फोटो : file photo
बिपाशा बासु ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन शुरू किया है। इस सेशन के दौरान ही फैन ने बिपाशा से सिगरेट को लेकर सवाल पूछा। फैन ने बिपाशा से पूछा क्या आप भी सिगरेट पीती हैं? इस सवाल के जवाब में बिपाशा ने कहा- 'मैं हमेशा अपने आसपास के लोगों को भी स्मोक नहीं करने की सलाह देती हूं।'
3 of 5
sumona chakrborty
- फोटो : file photo
बिपाशा से पहले हाल ही में कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाली सुमोना ने भी अपनी स्मोकिंग तस्वीर पर सफाई दी थी। दरअसल, सुमोना की 2 साल पहले शो के बैक साइड सिगरेट पीते हुए दिखाई दी थीं। सुमोना की यह तस्वीर काफी चर्चा में रही। इस तस्वीर के वायरल होने के 2 साल बाद सुमोना ने इस पर हाल ही में सफाई दी। सुमोना ने कहा कि अब उन्होंने सिगरेट छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Priyanka Chopra, Nick and Madhu Chopra
- फोटो : twitter
फैंस के बीच हीरोइनों के सिगरेट पीने का मुद्दा गर्माया हुआ है। प्रियंका की सिगरेट पीते हुए तस्वीर मियामी बीच की थी। जहां पर शिप पर वह पति निक जोनस और मां के साथ नजर आईं। सामने आई तस्वीरों में प्रियंका सिगरेट पीती दिखाई दे रही हैं तो वहीं उनकी मां मधु चोपड़ा और निक जोनस सिगार पीते हुए दिखाई दिेए। प्रियंका चोपड़ा ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं है जो इस तरह से सिगरेट पीते हुए दिखाई दीं। कई सारे स्टार्स कई बार स्मोकिंग करते हुए स्पॉट हुए।
कुछ वक्त पहले रणबीर कपूर भी पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ न्यूयॉर्क में सिगरेट पीते हुए दिखाई दिए थे। उस वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि रणबीर और माहिरा खान का अफेयर चल रहा है। आपको बता दें, निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे मियामी बीच पर धूमधाम से मनाया। सेलिब्रेशन में प्रियंका चोपड़ा ने लाल रंग की शॉर्ट ड्रेस के साथ सिंदूर लगाया था जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।