{"_id":"5ae13f544f1c1be2798b640d","slug":"after-radhika-apte-usha-jadhav-share-stories-of-the-sexual-harassment-in-the-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राधिका आप्टे के बाद कास्टिंग काउच पर बोलीं ये एक्ट्रेस, फिल्में देने के बदले में रखी गई घिनौनी शर्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राधिका आप्टे के बाद कास्टिंग काउच पर बोलीं ये एक्ट्रेस, फिल्में देने के बदले में रखी गई घिनौनी शर्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले कुछ समय से कास्टिंग काउच का मुद्दा इतना गरमा गया है कि बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ही नहीं संसद तक इसकी गूंज पहुंच चुकी है। किसी ने कास्टिंग काउच के खिलाफ सड़क पर टॉपलेस प्रदर्शन किया तो किसी ने ट्विटर पर अपनी आवाज बुलंद की। कोरियोग्राफर सरोज खान के बयान के बाद कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने भी इस पर अपनी राय जाहिर की। इससे पहले भी कंगना रनौत जैसी सफल एक्ट्रेस इस मुद्दे को उठा चुकी हैं। हाल ही में राधिका आप्टे ने भी अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया था। राधिका के बाद मराठी फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड विजेता उषा जाधव ने कास्टिंग काउच की आपबीती सुनाई है।
2 of 5
usha jadhav
उषा जाधव ने खुलासा किया है कि फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच सामान्य बात है। ये भी सामान्य है कि एक ताकतवर व्यक्ति यौन शोषण करता है। एक घटना का जिक्र करते हुए उषा ने बताया कि एक बार उनसे कहा गया था कि अगर उन्हें अवसर दिया जाता है तो बदले में वे क्या देंगी।
3 of 5
usha jadhav
इस पर बात करते हुए उषा ने कहा, 'उनसे मैंने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं हैं। यह सुनकर उसने मुझसे कहा कि नहीं, नहीं, पैसों की बात नहीं कर रहे, बल्कि अगर कोई तुम्हारे साथ सोना चाहे, फिर वो प्रोड्यूसर हो, डायरेक्टर हो या दोनों हों।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उषा जाधव ने बताया- 'मैं फिल्मों में काम करने के सपने को संजोए अपने घर से भागकर मुंबई आई थी लेकिन कास्टिंग एजेंट के हाथों मेरा कई बार उत्पीड़न हुआ।' आपको बता दें कि बीबीसी में कास्टिंग काउच पर एक डॉक्यूमेंट्री बनी है जो जल्द ही ऑन एयर होगी।
विज्ञापन
5 of 5
राधिका आप्टे
इससे पहले राधिका आप्टे ने भी बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे एक शख्स ने उसे काम देने के बहाने उसके कपड़ों के अंदर हाथ डाल दिया था। राधिका ने बताया था कि हमसे कहा जाता था कि एक अभिनेत्री को सेक्स के लिए खुश होना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।