{"_id":"5dad25858ebc3e93ab3b97ad","slug":"after-ram-charan-wife-actress-khushbu-sundar-expresses-her-displeasure-to-pm-modi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रामचरण की पत्नी के बाद अब इस एक्ट्रेस ने PM मोदी से जताई नाराजगी, कहा- 'बॉलीवुड ही क्यों?'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रामचरण की पत्नी के बाद अब इस एक्ट्रेस ने PM मोदी से जताई नाराजगी, कहा- 'बॉलीवुड ही क्यों?'
Mon, 21 Oct 2019 01:10 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
pm modi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पीएम नरेंद्र मोदी के आवास पर पहुंचे । इस खास कार्यक्रम में शाहरुख खान, आमिर खान, कंगना रनौत समेत कई सेलेब्स नजर आए। सोशल मीडिया पर इन सभी सितारों की पीएम मोदी के साथ सेल्फी वायरल हो रही है । इस खास मौके पर पीएम मोदी सहित सभी सितारों ने गांधी जी के विचार को आगे बढ़ाने पर चर्चा की ।
khushbu sundar
इस बीच साउथ की एक मशहूर एक्टर और राजनेता खुशबू सुंदर ने कार्यक्रम में सिर्फ बॉलीवुड हस्तियों को बुलाने पर सवाल उठाए हैं । उन्होंने टि्वटर पर अपनी नाराजगी जाहिर की । उन्होंने लिखा, 'बीती शाम को भारतीय सिनेमा के कई दिग्गज सितारे पीएम नरेंद्र मोदी से मिले ।'
khushbu sundar
- फोटो : social media
पीएमओ इंडिया को टैग कर खुशबू ने आगे लिखा, 'मैं आपको याद दिलाना चाहती हूं कि देश की अर्थव्यवस्था में सिर्फ बॉलीवुड ही योगदान नहीं करती हैं। इसमें साउथ सिनेमा का भी बहुत बड़ा हाथ है । दक्षिण भारतीय सिनेमा विश्व स्तर पर हमारे देश का प्रतिनिधित्व करता है। सबसे अच्छी प्रतिभा दक्षिण भारत से आती है।'
With al due respects to all those who met our H’ble PM @narendramodi ji last eve on behalf of Indian cinema, would like to remind @PMOIndia that Hindi films alone do not represent or contribute to the economy of this country. South Indian cinema is the largest contributor.. cont.
— KhushbuSundar ❤️ master of all trades, jack of non (@khushsundar) October 20, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
Pm Modi With Celebrities
- फोटो : सोशल मीडिया
'सबसे बड़े सुपरस्टार दक्षिण भारत से आते हैं। भारत के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता दक्षिण भारत के हैं। सर्वश्रेष्ठ तकनीशियन दक्षिण भारतीय हैं। तो दक्षिण उद्योग को आमंत्रित क्यों नहीं किया गया? यह असमानता क्यों?' बता दें कि खुशबू से पहले साउथ के स्टार राम चरण की पत्नी उपासना ने नाराजगी जताई थी ।
South Indian cinema represents our country globally. The best of talent comes from south india. The biggest superstars come from south india. India’s best actors belong to south india. Best technicians are South Indian. So why was South industry not invited? Why this inequality?
— KhushbuSundar ❤️ master of all trades, jack of non (@khushsundar) October 20, 2019
विज्ञापन
PM Modi With Stars
- फोटो : सोशल मीडिया
उपासना ने पीएम को चिट्ठी लिखते हुए कहा है- 'प्रिय नरेंद्र मोदी जी। दक्षिण भारत में हम लोग आपका सम्मान करते हैं और हमें गर्व है कि आप हमारे प्रधानमंत्री हैं। मैं सम्मान के साथ यह बात कहना चाहती हूं कि मुझे ऐसा लगा कि आपके कार्यक्रम में सांस्कृतिक हस्तियों में हिंदी के कलाकार ही शामिल थे।'