फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामायण-महाभारत के बाद अब छोटे पर्दे पर 'विष्णु पुराण' की हुई वापसी, जानिए कब और कहां देखें

Thu, 14 May 2020 06:34 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 14 May 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Vishnupuran Timing: BR Chopra Vishnupuran on DD Bharti after ramayan and mahabharat Vishnu Puran will re telecast on  DD Bharti
विष्णु पुराण - फोटो : social media

बीते कुछ समय से दूरदर्शन चैनल पर कई पुराने और पौराणिक कार्यक्रमों का प्रसारण शुरू हुआ है। 80 और 90 के दशक के इन कार्यक्रमों के साथ बहुत से दर्शकों की काफी यादें भी जुड़ी हुई हैं। यही वजह है कि 90 के दशक के ये सभी सीरियल्स इतनी सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिनों रामानंद सागर के सुपरहिट पौराणिक सीरियल रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत का दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण किया गया था। जिसको दर्शकों का खूब प्यार मिला है। ऐसे में एक और खुशखबरी दूरदर्शन ने दर्शकों को दी है।

Vishnupuran Timing: BR Chopra Vishnupuran on DD Bharti after ramayan and mahabharat Vishnu Puran will re telecast on  DD Bharti
विष्णु पुराण - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

इस बीच दूरदर्शन अपने दर्शकों के लिए एक और पौराणिक सीरियल की सौगात लेकर गया है। जी हां, दूरदर्शन के डीडी भारती चैनल पर पौराणिक सीरियल विष्णु पुराण का दोबारा प्रसारण शुरू होने वाला है। विष्णु पुराण का पहली बार प्रसारण दूरदर्शन पर साल 2003 में हुआ था। उस समय इस सीरियल को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। ऐसे में इसका दोबारा प्रसारण दर्शकों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। 

Vishnupuran Timing: BR Chopra Vishnupuran on DD Bharti after ramayan and mahabharat Vishnu Puran will re telecast on  DD Bharti
विष्णु पुराण - फोटो : social media

विष्णु पुराण के दोबारा प्रसारण की जानकारी पहले दूरदर्शन चैनल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के द्वारा दी थी कि विष्णु पुराण का दोबारा प्रसारण डीडी भारती पर किया जाएगा। वहीं नए ट्वीट के मुताबिक आज (14 मई) शाम सात बजे से विष्णु पुराण का प्रसारण किया जाएगा। वहीं इससे पहले दूरदर्शन ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'भगवान विष्णु के महिमा की कथा धारवाहिक 'विष्णु पुराण' जल्द आ रहा है, डीडी भारती पर'। दूरदर्शन के तमाम दर्शक इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vishnupuran Timing: BR Chopra Vishnupuran on DD Bharti after ramayan and mahabharat Vishnu Puran will re telecast on  DD Bharti
विष्णु पुराण - फोटो : social media

वहीं दूरदर्शन पर तीन मई से श्री कृष्णा सीरियल शुरू होने वाला है। इस सीरियल को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का बाजार गरम था। बीते दिनों प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने श्री कृष्णा के दोबारा प्रसारण को लेकर ट्विटर पर लिखा था, 'हम इस पर काम कर रहे हैं। जल्दी ही आपको अपडेट देंगे, देखते रहिए।' जिसके बाद श्री कृष्णा सीरियल का अब तीन मई से रात नौ बजे प्रसारण होगा। 
 

विज्ञापन
Vishnupuran Timing: BR Chopra Vishnupuran on DD Bharti after ramayan and mahabharat Vishnu Puran will re telecast on  DD Bharti
रामायण धारावाहिक का एक दृश्य - फोटो : DDIndiaLive

रामायण सीरियल में अरुण गोविल ने 'राम', दीपिका चिखलिया ने 'सीता' और सुनील लहरी ने 'लक्ष्मण' का किरदार निभाया था। कार्यक्रम को न सिर्फ पहली बार बल्कि दूसरी बार भी टीवी पर दर्शकों को ढेर सारा प्यार मिला था। सोशल मीडिया के साथ ही साथ टीआरपी पर भी इसका असर देखने को मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed