देश में कोरोना से स्थिति बेकाबू होती नजर आ रही है। वहीं कई राज्यों में एक बार फिर लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू का एलान कर दिया गया है। महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति बेहद खराब है ऐसे में वहां सरकार ने फिल्मों और टीवी की शूटिंग पर रोक लगा दी है। वहीं काम बंद होते ही एक के बाद एक कई बॉलीवुड सेलेब्स गोवा और मालदीव जैसी जगहों पर वैकेशन मनाने निकल गए हैं। हाल ही में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी रवाना हुए थे। वहीं सारा अली खान, जान्हवी कपूर, करिश्मा तन्ना और हिना खान समेत कई सितारों की तस्वीरें वायरल हुई थीं। इसी बीच उतरन फेम अभिनेत्री टीना दत्ता की भी मालदीव वैकेशन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
रणबीर-आलिया के बाद अब ये टीवी एक्ट्रेस भी पहुंची मालदीव, यूजर्स ने जमकर लगा दी क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीना दत्ता ने बीते दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वैकेशन की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। हालांकि टीना तस्वीरों में काफी कूल और खूबसूरत लग रही थीं लेकिन देश में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए उनके फैंस भड़क गए और उन्हें खूब ट्रोल किया।
View this post on Instagram
टीना की वैकेशन की तस्वीरें देखकर जहां कुछ फैंस ने प्यार लुटाया तो कई ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तो यह तक कह डाला कि यहां लोग मर रहे हैं और इनका वैकेशन ही चल रहा है।
View this post on Instagram
बता दें कि हाल ही में मालदीव में वैकेशन मना रहे सितारों पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। मशहूर लेखिका और कॉलमनिस्ट शोभा डे ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि यह वक्त घूमने और तस्वीरें खिंचाने का नहीं बल्कि लोगों की मदद करने का है। वहीं अभिनेत्री श्रुति हासन का भी यही कहना है कि ये ऐसा वक्त नहीं है कि आप बिना मास्क के पूल या समुद्र किनारे पर मस्ती करें।
आपको बता दें, टीना दत्ता 'उतरन' के अलावा कई और सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं। इन सीरियल में कोई आने को है, कॉमेडी सर्कस, झलक दिखलाजा 7, कॉमेडी क्लासेस और खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं। वहीं टीना आखिरी बार जी5 की पेशकश 'नक्सलबाड़ी' में देखा गया था। इसके अलावा वह बिग बॉस 14 में एक गेस्ट के रूप में भी देखी गई थीं।