विवादित फिल्म मेकर रामगोपाल वर्मा पूरी तरह तेलुगू अभिनेत्री श्री रेड्डी के समर्थन में उतर चुके हैं। पहले उन्होंने एक्ट्रेस की तुलना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से की। अब उन्होंने श्री रेड्डी को सम्राट अशोक जितना महान बताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "जो इस बात की निंदा कर रहे हैं कि रेड्डी खुद को सामाजिक कार्यकर्ता कैसे दिखा सकती हैं...वे नहीं जानते हैं कि बहुत सारे लोगों को मारने वाले अशोक का ह्रदय परिवर्तन हो गया था और फिर उसने लाखों लोगों की जान बचाई।"
'टॉपलेस विरोध करने वाली श्री रेड्डी सम्राट अशोक की तरह महान'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Those condemning @MsSriReddy on how she can project herself as a social activist now,when in her past she did such deeds and language she used, are not realising that a change of heart is what made even the tyrant king Ashoka great
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) April 15, 2018
Ashoka the king,killed many people and then he had a change of heart and became a saviour of lakhs of people and that is why I think @MsSriReddy is as Great as Ashoka the Great
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) April 15, 2018
राम गोपाल वर्मा का यह बयान टॉलीवुड सुपरस्टार पवन कल्याण की उस टिप्पणी के बाद आया है जिसमें उन्होंने श्री रेड्डी की आलोचना की। पवन कल्याण ने कहा कि न्याय पाने के लिए श्री रेड्डी को कानून का सहारा लेना चाहिए ना कि टीवी चैनल्स के पास जाना चाहिए।
राम गोपाल वर्मा तेलगु फिल्म फ्रैटर्निटी के इकलौते सदस्य हैं जो श्री रेड्डी के समर्थन में आगे आए हैं। इससे पहले उन्होंने एक्ट्रेस की तुलना रानी लक्ष्मीबाई से करते हुए कहा था,'झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने स्वतंत्रता की लड़ाई में तलवार को अपना हथियार बनाया। श्री रेड्डी ने अपने शरीर को फिल्म इंडस्ट्री में पुरुषों के वर्चस्व के खिलाफ जंग में इस्तेमाल किया।'
To historically compare the victory of @MsSriReddy ...Jhansi Lakshmi Bai used her sword as a weapon to fight for her kingdom and Sri Lakshmi Bai used her own body as a weapon to fight the Maledom in the film industry
गौरतलब है कि तेलगु फिल्म उद्योग में कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए हैदराबाद में मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (एमएए) के आगे अभिनेत्री श्रीरेड्डी मल्लिडी टॉपलेस हो गईं थीं। इस घटना के बाद एक्ट्रेस को इंडस्ट्री ने बैन कर दिया। वहीं एनएचआरसी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए तेलंगाना सरकार के साथ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण (आईएंडबी) मंत्रालय को नोटिस भेज विस्तृत रिपोर्ट मांगी।