रानू मंडल (Ranu Mondal) की किस्मत बदलने के पीछे जिस शख्स का हाथ है वह अतींद्र चक्रवर्ती (Atindra Chakraborty) हैं। अतींद्र ने ही रानू का पश्चिम बंगाल के रानाघाट पर गाना गाते हुए वीडियो बनाया था और सोशल मीडिया पर साझा किया था। देखते ही देखते रानू का वीडियो वायरल हो गया और वह रातोंरात स्टार बन गईं। रानू को मशहूर कराने वाले अतींद्र ने सोशल मीडिया पर अब एक और वीडियो साझा किया है। यह वीडियो रानू का नहीं बल्कि किसी और का है जिनकी आवाज भी रानू की तरह बेहद मधुर है।
रानू मंडल के बाद अतींद्र ने उतारा एक और उभरता सितारा, यूजर्स बोले- आवाज तो किशोर कुमार जैसी
वीडियो में नजर आ रहे इस शख्स का नाम सुराजीत मुखर्जी (Surajit mukherjee) है। वीडियो में सुराजीत 'परिचय' फिल्म का गाना 'मुसाफिर हूं यारों' गाना गा रहे हैं। 'परिचय' फिल्म के इस गाने को अभिनेता जितेंद्र पर फिल्माया गया है और गायक किशोर कुमार (Kishore Kumar) हैं। सुराजीत के गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यहां तक कि लोग सुराजीत की आवाज की तुलना किशोर कुमार से भी करने लगे हैं।
सुराजीत के गाने वाले वीडियो पर यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो वहीं अतींद्र की भी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'यंग किशोर कुमार को ढेरों शुभकामनाएं। आगे बढ़ते रहो।' अन्य यूजर ने लिखा- 'एक दम किशोर कुमार की आवाज, तुम बहुत अच्छा कर रहे हो।' एक और यूजर ने कमेंट किया- 'शानदार आवाज, बहुत अच्छा काम कर रहो हो अतींद्र।'

आपको बता दें, अतींद्र चक्रवर्ती पर कुछ दिन पहले रानू मंडल की बेटी ने गंभीर आरोप लगाया था। रानू मंडल की बेटी एलिजाबेथ ने अतींद्र चक्रवर्ती पर आरोप लगाया कि वे लोग उसे मां से मिलने नहीं दे रहे हैं, बल्कि कोशिश करने पर उसके पैर तोड़ने की धमकी दी है। एलिजाबेथ का मानना है कि वे लोग मुझे लेकर मां का ब्रेन वॉश कर रहे हैं। अतींद्र चक्रवर्ती के अलावा अमरा शोबाई शोईतान क्लब के सदस्य तपन दास ने ही उनकी मां रानू मंडल के वीडियो को वायरल किया था। अब दोनों ही मां का बाहरी कामकाज संभाल रहे हैं। अतींद्र और तपन दास उसे न तो मां रानू से मिलने दे रहे है और न फोन करने दे रहे।
एलिजाबेथ के आरोप के बाद अतींद्र चक्रवर्ती जो कि अब रानू के मैनेजर हैं उनका बयान भी आया था। उन्होंने कहा- 'एलिजाबेथ को इस बयानबाजी के लिए कभी माफ नहीं करेंगे। हमारे पास काम है और हमें किसी के पैसे नहीं चाहिए। रानू जी के साथ पिछले एक महीने से हैं हमनें क्या किया यह बताने का कोई फायदा नहीं है।' एलिजाबेथ के आरोपों पर अब रानू मंडल ने चुप्पी तोड़ दी है। एक इंटरव्यू के दौरान रानू मंडल (Ranu Mondal) ने बेटे के लगाए आरोपों की असलियत बताई। रानू मंडल ने कहा- 'अतींद्र और तपन दास मेरा बहुत ख्याल रखते हैं। मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि मेरी बेटी को किसी ने धमकी दी है।'
यह भी पढ़ें:- बेटी के अतींद्र पर धमकी वाले आरोपों पर रानू मंडल ने तोड़ी चुप्पी, बताई इसके पीछे की असलियत
