{"_id":"5dfa1d008ebc3e87fa54debc","slug":"after-ranu-mondal-farmer-singing-justin-bieber-song-baby-is-viral-on-instagram-twitter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रानू मंडल को टक्कर देने आया 'देसी जस्टिन बीबर', खेत में गाना गाकर हुआ फेमस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: रानू मंडल को टक्कर देने आया 'देसी जस्टिन बीबर', खेत में गाना गाकर हुआ फेमस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 18 Dec 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रानू मंडल और वायरल वीडियो का शख्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल सोशल मीडिया ने कई लोगों को रातोंरात स्टार बना दिया। इस लिस्ट में पहला नाम आता है रानू मंडल का। लेकिन ऐसा लग रहा है कि साल खत्म होने के पहले ही एक और सोशल मीडिया स्टार सभी के सामने आने वाला है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें खेत में खड़ा एक शख्स विदेशी गाना गा रहा है।
2 of 5
वायरल वीडियो का शख्स
- फोटो : सोशल मीडिया
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि खेत में खड़ा एक शख्स जस्टिन बीबर का गाना बेबी गा रहा है। वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि फोन पर गाना बज रहा है और शख्स इसके साथ गाना गा रहा है। वहीं वीडियो में शख्स गाना गाने के साथ डांस करता भी दिख रहा है।
3 of 5
वायरल वीडियो का शख्स
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं खबरों के मुताबिक वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम प्रदीप है और वह कर्नाटक के चित्रदुर्ग का रहने वाला है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि शख्स अंग्रेजी भी बोल लेता है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किसान प्रदीप, सिर्फ अच्छी अंग्रेजी ही नहीं बोलता है जबकि चाइनीज और जैपनीज गाने भी अच्छे से गाता है।
बता दें कि टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदीप का कहना है, 'मैं चाइनीज और जैपनीज भाषा के बारे में नहीं जानता हूं, लेकिन मैं इन भाषाओं में काफी गाने सुनता हूं और एक्सेंट और ट्यून को फॉले करता हूं। मैं हमेशा ईयरफोन लगाकर रखता हूं और कुछ भी करते वक्त गाने सुनता रहता हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
ranu mondal
- फोटो : social media
गौरतलब है कि इससे पहले इस साल रानू मंडल भी सोशल मीडिया की मदद से स्टार बन चुकी हैं। बाद में उन्होंने हिमेश रेशमिया के साथ गाने भी गाए। वहीं स्टार बनने के बाद रानू के बदलते एटीट्यूड के चलते भी वो ट्रोल हो चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।