{"_id":"5dfa02f38ebc3e87de7e0257","slug":"shreeram-lagoo-to-veeru-devgan-14-celebrity-died-in-year-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीराम लागू समेत 14 सितारों ने इस साल दुनिया को कहा अलविदा, एक ने तो हाल में किया था डेब्यू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीराम लागू समेत 14 सितारों ने इस साल दुनिया को कहा अलविदा, एक ने तो हाल में किया था डेब्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी अदाकारी की छाप छोड़ने वाले श्रीराम लागू का 17 दिसंबर की शाम को निधन हो गया । वो 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सिनेमा के अलावा मराठी, हिंदी और गुजराती रंगमंच से जुड़े रहे श्रीराम लागू ने 20 से अधिक मराठी नाटकों का निर्देशन भी किया। मराठी थिएटर में तो उन्हें 20वीं सदी के सबसे बेहतरीन कलाकारों में गिना जाता है। श्रीराम के अलावा इस साल कई सितारों ने दुनिया को अलविदा कहा, जानिए उनके बारे में।
2 of 14
Payal Sinha and Moushumi Chatterjee
- फोटो : twitter
70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के बेटी पायल का निधन 13 दिसंबर को हुआ था। पायल जुवेनाइल डायबिटीज से पीड़ित थीं। साल 2017 से उनका इलाज चल रहा था। बीते साल नवंबर में मौसमी चटर्जी ने दामाद पर बेटी का ध्यान न रखने का आरोप लगाया था। मौसमी ने साल 2010 में पायल की बिजनेसमैन डिकी सिन्हा से शादी की थी।
3 of 14
Pushpa Joshi
अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड' में अम्मा का किरदार निभाने वाली पुष्पा जोशी (Pushpa Joshi) का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। पुष्पा जोशी का निधन 29 नवंबर को हुआ था। पुष्पा जोशी पिछले हफ्ते घर में फिसल गई थीं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिसलने की वजह से उनके फ्रैक्चर भी हो गया था। 'रेड' फिल्म से ही पुष्षा जोशी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
Shaukat Kaifi prayer meet
- फोटो : twitter
बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी की मां और मशहूर अदाकारा, लेखिका शौकत कैफी आजमी (Shaukat Kaifi) का 22 नवंबर को निधन हो गया। इनके निधन के बाद शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने मुंबई में प्रार्थना सभी रखी थी। इस सभा में करीबी रिश्तेदारों के अलावा सिनेमाजगत के सितारे भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। शौकत कैफी की पहचान मशहूर शायर, लेखक व गीतकार कैफी आजमी की पत्नी के तौर पर भी होती है। 90 साल की शौकत कैफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं।
विज्ञापन
5 of 14
मनीष मल्होत्रा के पिता का निधन
- फोटो : Social Media
प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिता का 90 साल की उम्र में 18 नवंबर को निधन हो गया था। मनीष के पिता लंबे समय से बीमार थे। मनीष के पिता के निधन की खबर सुनते ही करण जौहर, शबाना आजमी समेत कई सितारे मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।