फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण की 'छपाक' का ट्रेलर रिलीज होते ही एसिड अटैक पीड़िता नाराज, ये है वजह

Wed, 18 Dec 2019 05:54 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 18 Dec 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
Report says Acid Attack survivor Laxmi Agarwal is not happy with Chhapaak film makers for fees
chhapaak - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की 'छपाक' (Chhapaak) फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में दीपिका ने एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल (Laxmi Agarwal) का किरदार निभाया है। फिल्म के ट्रेलर में दीपिका के अभिनय की तारीफ की जा रही है। इस बीच ऐसी खबर आ रही है कि ट्रेलर रिलीज होने के बाद एसिड अटैक पीड़िता इस फिल्म के मेकर्स से खुश नहीं हैं।

Report says Acid Attack survivor Laxmi Agarwal is not happy with Chhapaak film makers for fees
laxmi agarwal - फोटो : file photo

बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट के मुताबिक लक्ष्मी अग्रवाल फिल्म के लिए मिली फीस पर नाराज हैं। लक्ष्मी को फिल्म के कॉपीराइट के लिए 13 लाख रुपये दिए गए थे। जिस वक्त लक्ष्मी को यह रकम दी गई थी उस समय वह खुश थीं। अब वो ज्यादा पैसों की मांग कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक लक्ष्मी की इसी मांग की वजह से उनके और 'छपाक' की टीम के साथ उनका विवाद चल रहा है। 

Report says Acid Attack survivor Laxmi Agarwal is not happy with Chhapaak film makers for fees
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में दीपिका पादुकोण ने मालती का किरदार निभाया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान दीपिका भावुक हो गई थीं और वह अपने आंसुओं को नहीं रोक पाई थीं। दीपिका ने 'छपाक' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रोते हुए कहा था, 'ऐसा कम ही होता है जब आपको एक ऐसी कहानी मिलती है जो आपको इस कदर गहरे तौर पर प्रभावित कर जाती है। यह किसी एक घटना के बारे में नहीं है, बल्कि यह उससे उभरने और उसपर जीत हासिल करने की कहानी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Report says Acid Attack survivor Laxmi Agarwal is not happy with Chhapaak film makers for fees
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका ने आगे कहा- 'सौभाग्यवश मुझे भी लक्ष्मी से मिलने का मौका मिला। हमने पूरे ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ फिल्म की कहानी को कहने की कोशिश की है। हम इस कहानी के साथ पूरी तरह से ईमानदार रहना चाहते थे और इसे पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना चाहते थे।' इसके साथ ही दीपिका ने लक्ष्मी से मिलने के अनुभव को भी साझा किया था। उन्होंने कहा, 'लक्ष्मी ने जब मुझे मालती के किरदार में देखा तो उन्हें लगा कि वह अपने आप आपको आइने में देख रहीं थीं। उस दिन मैं सबसे ज्यादा नर्वस थी।'

विज्ञापन
Report says Acid Attack survivor Laxmi Agarwal is not happy with Chhapaak film makers for fees
Deepika Padukone Chhapaak look - फोटो : instagram

आपको बता दें, 'छपाक' फिल्म शूटिंग के दौरान भी चर्चा में रही थीं। 'छपाक' की शूटिंग के लिए दीपिका दिल्ली में कई बार स्पॉट हुईं। इस फिल्म में दीपिका के अलावा विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। यह फिल्म अगले साल 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।  

नाक-कान के सर्जन थे श्रीराम लागू, 42 की उम्र में एक्टिंग के लिए छोड़ दी थी डॉक्टरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed