रानू मंडल (Ranu Mondal) की सोशल मीडिया पर मेकअप वाली तस्वीर के बाद अब रानू का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रानू मंडल प्रियंका चोपड़ा के 'फैशन' (Fashion) फिल्म के गाने पर पहली बार रैंप वॉक करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में रानू मंडल विश्वास से भरपूर नजर आ रही हैं। रैंप पर आते ही रानू ने प्रशंसकों को वेव किया। रानू का रैंप पर अंदाज चर्चा में बना हुआ है।
प्रियंका चोपड़ा के गाने पर रैंप वॉक करती रानू मंडल का वीडियो आया सामने, मेकअप ने बिगाड़ा चेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में रानू मंडल बतौर शो स्टॉपर रैंप पर डिजाइनर के साथ आती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में 'फैशन' फिल्म का 'जलवा' गाना बज रहा है। इस मौके पर रानू ने पीच कलर का लहंगा पहना हुआ है। इसके साथ ही भारी गहने पहने हुए हैं। हालांकि रानू के इस मेकअप को लेकर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। यहां तक कि मीम्स भी बन रहे हैं।
A post shared by @ sacred_memes2 on
दरअसल, रानू मंडल उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ब्यूटी पॉर्लर के कार्यक्रम में पहुंची थीं। यहां मेकअप आर्टिस्ट ने उनका मेकअप किया। उनका मेकअप लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार कमेंट्स और मीम्स की बाढ़ आ गई। अब जरा इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर को साझा करते हुए एक यूजर ने लिखा है- 'ओह भाई...मारो मुझे मारो...।'
रानू मंडल की रेलवे स्टेशन से वायरल हुई वीडियो के स्नैपशॉट के साथ 'बाला' के आयुष्मान खुराना कह रहे हैं- 'गोरी लड़की चाहिए। नीचे यामी गौतम क्रीम का प्रचार कर रही हैं और उनके बराबर में रानू मंडल मेकअप के साथ नजर आ रही हैं।' इससे पहले रानू मंडल का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह महिला प्रशंसक के साथ बदतमीजी करते हुए दिखाई दी थीं।
रानू मंडल एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। जहां पर महिला प्रशंसक उनके साथ सेल्फी लेने को उत्सुक थी। महिला ने जैसे ही रानू का हाथ पकड़ा तो वह भड़क उठी थीं। यहां तक कि रानू ने प्रशंसक से यह तक कह दिया था कि 'आपने मुझे छुआ कैसे? मैं अब एक सेलिब्रिटी हूं।' इस वीडियो के वायरल होने के बाद भी सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मीम्स बनाकर रानू का मजाक उड़ाया था।
यह भी पढ़ें- मेकअप ने बिगाड़ा रानू मंडल का चेहरा, यूजर्स ने मीम्स बनाकर उड़ाया मजाक
A post shared by Indian History Pictures (@indianhistorylive) on