फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8 साल पहले इस फिल्ममेकर ने की थी इच्छामृत्यु की 'गुजारिश', अब दिया बड़ा बयान

Sat, 10 Mar 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Mar 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
After SC Verdict On Passive Euthanasia Film Guzaarish Maker Sanjay Leela Bhansali Responded
sanjay leela bhansali

सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में गरिमा के साथ मौत को मौलिक अधिकार ठहराते हुए निष्क्रिय इच्छामृत्यु और लिविंग विल को कानूनन वैध ठहरा दिया है। जैसे ही यह फैसला आया, मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने मामले पर बड़ी टिप्पणी दे डाली।

After SC Verdict On Passive Euthanasia Film Guzaarish Maker Sanjay Leela Bhansali Responded
Guzaarish

संजय लीला भंसाली कहा, 'मुझे याद है, जब मैंने फिल्म गुजारिश बनाई थी तब काफी हो-हल्ला मचा था।' इच्छामुत्यु पर अपनी राय देते हुए संजय लीला भंसाली ने कहा, 'जब मैंने किसी जानकार को ऐसी हालत में देखा था तो एहसास हुआ था कि जिंदगी में एक वक्त ऐसा आता है जब अंत ही एकमात्र हल होता है।'

After SC Verdict On Passive Euthanasia Film Guzaarish Maker Sanjay Leela Bhansali Responded
Guzaarish

संजय लीला भंसाली ने साल 2010 में फिल्म 'गुजारिश' बनाई की जिसमें 'इच्छामृत्यु' की मांग को जायज ठहराया गया था। यह फिल्म एक ऐसे शख्स (इथन) की कहानी है जो 14 सालों से 'क्वाड्रोप्लेजिया' नामक बीमारी से पीड़ित है। वह सिर्फ बोल सकता है, उसके शरीर का पूरा हिस्सा लकवाग्रस्त होता है। फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय लीड रोल में नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After SC Verdict On Passive Euthanasia Film Guzaarish Maker Sanjay Leela Bhansali Responded
Sanjay leela bhansali

फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली ने बताया कि जब वह अपनी फिल्म 'गुजारिश' के लिए रिसर्च कर रहे थे तो उन्होंने रेफ्रेंस के लिए कोई फिल्म नहीं देखी थी। उन्होंने बताया, 'मैं नहीं चाहता था कि मेरी फिल्म किसी और के काम से प्रभावित हो।' गौरतलब है कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने ठीक न होने की कगार पर पहुंचे मरीज की लिविंग विल को मान्यता देते हुए निष्क्रिय इच्छामृत्यु को लेकर दिशानिर्देश तय किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed