{"_id":"5dc2510b8ebc3e5b70506d4c","slug":"after-sona-mohapatra-allegation-on-anu-malik-channel-drop-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#Metoo में नाम आने से अनु मलिक पर फिर गिरी गाज, चैनल को उठाना पड़ा ये बड़ा कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#Metoo में नाम आने से अनु मलिक पर फिर गिरी गाज, चैनल को उठाना पड़ा ये बड़ा कदम
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sona Mahapatra
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' अपने कंटेस्टेंट से ज्यादा विवादों की वजह से चर्चा में बना हुआ है। मीटू के आरोपों के बाद शो में अनु मलिक दोबारा जज बनकर लौटे हैं जिसके बाद से ही शो की आलोचना हो रही है।
2 of 5
anu malik
- फोटो : file photo
सिंगर सोना मोहपात्रा सोशल मीडिया पर लगातार अनु मलिक की वापसी पर निशाना साध रही हैं। यही नहीं सोना ने 'इंडियन आइडल' की तारीफ करने पर सचिन तेंदुलकर को भी नहीं बख्शा था। मामला बढ़ता देख अब सोनी एंटरटेनमेंट चैनल ने अपने कदम खींचे हैं। खबर है कि जल्द ही अनु मलिक को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
3 of 5
anu malik
- फोटो : social media
डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक, 'सूत्रों से जानकारी मिली कि अनु मलिक को अगले कुछ हफ्तों में बाहर किया जा सकता है। उन्होंने (चैनल) सोचा था कि मीटू का मामला खत्म हो गया है लेकिन जब अनु मलिक दोबारा शो में लौटे तो जमकर विरोध शुरू हो गया।' माना जा रहा है ऐसे में चैनल अनु मलिक की जगह किसी नए जज को ला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anu malik
अनु मलिक पर सोना महापात्रा के अलावा श्वेता पंडित ने भी आरोप लगाया था। यही नहीं 'इंडियन आइडल' शो की पूर्व प्रोड्यूसर डेनियस डिसूजा भी कई बार कह चुकी हैं कि शो के क्रू मेंबर्स अनु मलिक के बर्ताव को लेकर शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सोना मोहपात्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में जब सचिन तेंदुलकर ने 'इंडियन आइडल' के कंटेस्टेंट की तारीफ की तो सोना ने लिखा- 'प्रिय सचिन, क्या आप कई महिलाओं, कुछ नाबालिगों की कहानियां मीटू के बारे में जानते हैं जो पिछले साल 'इंडियन आइडल' शो में जज अनु मलिक को लेकर सार्वजनिक रूप से सामने आई थीं, जिसमें उनकी अपनी पूर्व प्रोड्यूसर भी शामिल थीं। क्या उनकी बात किसी को छूती नहीं है?'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।