फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्री रेड्डी के बाद इस हीरोइन ने कास्टिंग काउच पर किया खुलासा, बोलीं -'गेस्ट हाउस पर बुलाकर...'

Tue, 03 Jul 2018 09:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
After Sri Reddy South actress Aamani reveals her experience on Casting Couch
aamani
कास्टिंग काउच का मुद्दा बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड यहां तक की हॉलीवुड में भी काफी चर्चा में रहा। कास्टिंग काउच पर फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी -बड़ी एक्ट्रेस भी अपनी निजी राय रख चुकी हैं। कुछ दिन पहले साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने टॉपलेस होकर कास्टिंग काउच के खिलाफ अपना विरोध भी जताया था। अब इस मुद्दे पर एक और तेलगू एक्ट्रेस ने बड़ा खुलासा किया है।
After Sri Reddy South actress Aamani reveals her experience on Casting Couch
aamani
साउथ फिल्मों में सह-कलाकार का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अमानी ने कास्टिंग काउच पर अपनी आपबीती बताई। एक इंटरव्यू के दौरान अमानी ने बताया कि उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में कास्टिंग काउच को काफी करीब से देखा है। 
 
After Sri Reddy South actress Aamani reveals her experience on Casting Couch
aamani
अमानी ने कास्टिंग काउच पर आगे बात करते हुए कहा - 'मुझे अक्सर नई प्रोडक्शन कंपनी से फोन आया करते थे। वह मुझसे कहते थे कि तुम अपनी मां के बिना गेस्ट हाउस में मिलने आओ। मैं उन लोगों के इरादों को जल्दी ही भाप गई थी। एक्ट्रेस ने कहा तमिल इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच होता है लेकिन उन्होंने कभी भी प्रतिष्ठित फिल्ममेकर और प्रोडक्शन कंपनी से ऐसा कुछ नहीं देखा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
After Sri Reddy South actress Aamani reveals her experience on Casting Couch
aamani
साउथ एक्ट्रेस ने कहा ऐसा काम ज्यादातर नए प्रोडक्शन हाउस ही करते हैं। आपको बता दें, अमानी शादी के बाद कुछ वक्त से फिल्मों से दूर है लेकिन जल्द ही फिल्मों में दोबारा वापसी करने वाली हैं। अमानी कई सारी तेलगू फिल्मों में काम कर चुकी हैं जिसमें आ नालूगुरू, देवस्तनम, चंदामामा कथालू शामिल हैं।
विज्ञापन
After Sri Reddy South actress Aamani reveals her experience on Casting Couch
sri reddy
आपको बता दें, अमानी से पहले साउथ एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने कास्टिंग काउच के मामले पर कोई एक्शन नहीं लेने के आरोप में सड़क पर टॉपलेस होकर अपना विरोध दर्ज कराया था। एक्ट्रेस ने शोषण करने वाले इंडस्ट्री के कई बड़े नामों का खुलासा करने की धमकी भी दी थी। उन्होंने कई टॉप साउथ की फिल्मों के निर्माताओं, निर्देशकों और एक्टर्स पर काम के बदले यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने मांग की थी कि फिल्म उद्योग में मूल तेलुगू स्ट्रग्लिंग एक्टर्स को 75 प्रतिशत मौका दिया जाना चाहिए और तेलुगू फिल्म चैंबर में भी सदस्यता देनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed