{"_id":"5d4ed61a8ebc3e6cdb2e9e92","slug":"after-super-30-mrunal-thakur-got-these-movies-offers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुपर 30 की कामयाबी के बाद मृणाल को मिली ये दो फिल्में, 'बाटला हाउस' से मिलेगी करियर को नई उड़ान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुपर 30 की कामयाबी के बाद मृणाल को मिली ये दो फिल्में, 'बाटला हाउस' से मिलेगी करियर को नई उड़ान
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 10 Aug 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mrunal thakur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में फिल्म लव सोनिया से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की अगली फिल्म बाटला हाउस की रिलीज से पहले ही उनके पास नई फिल्मों के प्रस्तावों की कतार लग गई है। निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा की अगली फिल्म तूफान उन्होंने करीब करीब साइन कर ली है। इसकी बस आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। इस फिल्म में उनकी जोड़ी फरहान अख्तर के साथ बनेगी। इसके अलावा एक और बड़ी फिल्म मृणाल की झोली में गिरी है।
2 of 5
मृणाल ठाकुर और ऋतिक रोशन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी नई फिल्म सुपर 30 की कामयाबी के जश्न मना रही हैं। फिल्म में उनकी मासूमियत ने फिल्म निर्देशकों और निर्माताओं पर जादू कर दिया है। तकरीबन रोज ही किसी न किसी निर्देशक का फोन उनके पास अपनी नई फिल्म की कहानी सुनाने के लिए आ रहा है। मृणाल अपने अगले प्रोजेक्ट्स काफी सावधानी के साथ चुन रही हैं। इस बीच वह 15 अगस्त को रिलीज हो रही अपनी फिल्म बाटला हाउस के प्रचार प्रसार में भी जुटी हैं।
3 of 5
mrunal thakur
फिल्म बाटला हाउस की रिलीज के तुरंत बाद वह राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म तूफान की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। तूफान एक मुक्केबाज की जीवनी पर बन रही फिल्म है जिसमें लीड रोल फरहान अख्तर करने वाले हैं। इस रोल के लिए फरहान पिछले तीन महीने से दिन रात पसीना बहा रहे हैं और एक कोच से मुक्केबाजी के दांव पेंच भी सीख रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि मृणाल ने इस फिल्म की हीरोइन बनना स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mrunal thakur
फिल्म इंडस्ट्री में सबकी निगाहें मृणाल के एक और प्रोजेक्ट पर भी टिकी हैं, जिसका नाम है- बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग। नेटफ्लिक्स के लिए बन रही ये वेब सीरीज बाहुबली सीरीज की दोनों फिल्मों के पहले की कहानी है और ये आनंद नीलकंठन के उपन्यास राइज ऑफ शिवगामी पर आधारित है। मृणाल इस सीरीज में शिवगामी का किरदार निभा रही हैं। इस सीरीज में शिवगामी के बचपन से लेकर महिष्मति की रानी बनने तक की कहानी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
Mrunal Thakur
एक और फिल्म जो मृणाल ठाकुर को इस हफ्ते ऑफर हुई है वह है फिल्म 102 नॉट आउट के निर्देशक उमेश शुक्ला की फिल्म नमूने। उमेश शुक्ला अपनी इस फिल्म के लिए भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी को पहले ही साइन कर चुके हैं। अभिमन्यु अपनी पहली फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता के बाद से ही काफी डिमांड में हैं। सोनी पिक्चर्स की शिरले सेतिया के साथ बन रही उनकी फिल्म निकम्मा की शूटिंग भी जोर शोर से चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।